फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kangra Nurpur Bus accident minister wife writes letter to victim families

नूरपुर सड़क हादसा: अनिल-कपूर की पत्नियों का पसीजा दिल, पीड़ित माताओं ने बताई थी व्यथा

Sun, 18 Nov 2018 12:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 18 Nov 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
Kangra Nurpur Bus accident minister wife writes letter to victim families

नूरपुर सड़क हादसे में अपने मासूम बच्चों को खोने वाली माताओं का दर्द प्रदेश के दो मंत्रियों की पत्नियों ने समझा है, जबकि एक कैबिनेट मंत्री ने भी इस संदर्भ में पीड़ित माताओं को पत्र लिखकर संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इन्होंने सीएम जयराम ठाकुर से इस मामले में उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार नूरपुर निजी स्कूल बस हादसे के पीड़ित परिवारों ने हादसे की सीबीआई जांच की मांग को लेकर अक्तूबर माह में समाजसेवी संजय शर्मा के माध्यम से मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की पत्नियों को पत्र लिखे थे।

विज्ञापन


इनमें से अभी तक केवल खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर की पत्नी रेखा कपूर और ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा की पत्नी सुनीता शर्मा के अलावा कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ने पीड़ित परिवारों के लिखे पत्रों का जवाब दिया है। अन्य विधायकों, मंत्रियों और सांसदों और उनकी पत्नियों ने पीड़ित माताओं की गुहार को अभी तक अनसुना ही किया है। कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ने भी इस मसले पर सीएम को भेजी गई अपनी उस चिट्ठी की प्रतिलिपि भेजी है, जिसमें लोगों की मांग को पूरा करने की गुहार उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से लगाई है।

विज्ञापन

मुझे बताएं गुनहगार कौन, मैं करूंगी सहायता: रेखा

Kangra Nurpur Bus accident minister wife writes letter to victim families

नूरपुर बस हादसे की पीड़ित माताओं के पत्र का जवाब देते हुए खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर की धर्मपत्नी रेखा कपूर ने पत्र में लिखा कि जिस दिन यह हादसा हुआ था, उस दिन हर इंसान रोया था। उन्होंने लिखा कि घटनास्थल से लौटने के बाद खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर भी बिना खाना खाए ही सो गए थे।

रेखा कपूर ने पीड़ित माताओं से कहा है कि आप बहनें जिस दुर्घटना की जांच की मांग कर रही हैं, उसकी वजह क्या रही होगी, अगर यह लापरवाही है तो किसी को भी माफ नहीं किया जा सकता।

आपकी नजर में गुनहगार कौन हैं, आप मुझसे हर बात साझा कीजिए, मैं आपकी मदद करूंगी। उन्होंने कहा कि अगर वे सरकार की तरफ संतुष्ट नहीं हैं तो भी बताएं, वह हर तरह से उनके साथ खड़ी रहेंगीं।

विज्ञापन

अनिल की पत्नी ने दिलाया है जांच करवाने का भरोसा

Kangra Nurpur Bus accident minister wife writes letter to victim families

ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा की पत्नी सुनीता शर्मा ने व्हाट्सएप संदेश में पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह का अंधकार आपकी जिंदगी में छाया है, उसको वह महसूस करती हैं। सुनीता ने अपने संदेश में कहा है कि आपने जो सवाल उठाए हैं और जांच की मांग की है, उस बाबत मैंने अनिल जी से बात की थी।

इस पर उन्होंने बताया था कि इस दुर्घटना की मैजिस्टियल जांच हुई थी। मैंने उनसे पुन: आग्रह किया है कि वह मुख्यमंत्री से फिर से जांच की मांग करें। इस पर उन्होंने भरोसा दिलाया है कि वह सीएम से बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed