फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kangra News Shimona Paul of Thakurdwara became Lieutenant Nursing Officer

Kangra News: ठाकुरद्वारा की शिमोना पॉल बनीं लेफ्टिनेंट नर्सिंग ऑफिसर, मिलिट्री अस्पताल किया ज्वाइन

Fri, 07 Jun 2024 07:50 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मारंडा (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मारंडा (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 07 Jun 2024 07:50 PM IST
सार

जिला कांगड़ा के ठाकुरद्वारा निवासी शिमोना पॉल लेफ्टिनेंट नर्सिंग ऑफिसर बनी हैं। शिमोना पॉल ने कहा कि उन्हें बचपन से ही लोगों की सेवा करने की दिलचस्पी है और अब सपना पूरा हुआ है। 

विज्ञापन
Kangra News Shimona Paul of Thakurdwara became Lieutenant Nursing Officer
ठाकुरद्वारा की शिमोना सेना में बनी लेफ्टिनेंट नर्सिग अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ठाकुरद्वारा निवासी शिमोना पॉल ने लेफ्टिनेंट नर्सिंग ऑफिसर बनकर इलाके और माता-पिता का नाम रोशन किया है। शिमोना ने इसी माह जोधपुर में मिलिट्री अस्पताल में बतौर लेफ्टिनेंट नर्सरी ऑफिसर ज्वाइन कर लिया है। शिमोना ने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई ठाकुरद्वारा के माउंट कार्मेल स्कूल से की है। जमा दो की पढ़ाई सेंट पाल स्कूल पालमपुर और बीएससी नर्सिंग लॉर्ड महावीर नर्सिंग कॉलेज नालागढ़ से की है। शिमोना पॉल के पिता सुरेश कुमार पेशे से एक व्यवसायी हैं और माता गोल्डी पॉल गृहिणी हैं। शिमोना पॉल ने कहा कि उन्हें बचपन से ही लोगों की सेवा करने की दिलचस्पी है और अब सपना पूरा हुआ है। सेंट पॉल स्कूल के प्रधानाचार्य रेवरेड वीरेंद्र पाल सिंह ने शिमोना को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed