फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News: Jwalamukhi Major Bhavuk Sharma honored with Army Medal

Kangra News: ज्वालामुखी के मेजर भावुक शर्मा सेना मेडल से सम्मानित

Wed, 10 Apr 2024 06:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Apr 2024 06:49 PM IST
सार

 ज्वालामुखी के वार्ड नंबर 7 निवासी संजय शर्मा के बेटे भावुक शर्मा 21 साल की आयु में भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल में भर्ती हुए थे

विज्ञापन
Kangra News: Jwalamukhi Major Bhavuk Sharma honored with Army Medal
मेजर भावुक शर्मा सेना मेडल से सम्मानित - फोटो : संवाद

विस्तार

कश्मीर में बहादुरी के साथ आतंकवादी को मार गिराने के लिए ज्वालामुखी निवासी मेजर भावुक शर्मा को सेना पदक से सम्मानित किया गया है। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नॉर्दर्न कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल ने उन्हें यह सम्मान दिया। ज्वालामुखी के वार्ड नंबर 7 निवासी संजय शर्मा के बेटे भावुक शर्मा 21 साल की आयु में भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल में भर्ती हुए थे। 2023 में उनकी ड्यूटी कश्मीर घाटी के बारामूला में थी। इस दौरान उन्हें एक गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी टीम के साथ इलाके की घेराबंदी कर ली और काफी समय तक चली मुठभेड़ में भावुक ने एक आतंकी को मार गिराया। मेजर भावुक के पिता संजीव शर्मा सेवानिवृत्त एसीएफ हैं और माता आशा शर्मा गृहिणी हैं। माता-पिता के अलावा परिवार में पत्नी राविया शर्मा और बेटी काशवी शर्मा हैं। मेजर भावुक शर्मा ने दसवीं तक की शिक्षा ज्वालामुखी के सरस्वती बाल भारती स्कूल में की, इसके बाद 12वीं कक्षा डीएवी स्कूल चंडीगढ़ से पास की। 21 साल की उम्र में भावुक लेफ्टिनेंट के रूप में सेना में भर्ती हुए थे। 2023 से उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed