{"_id":"659f833dfae13716c005f76b","slug":"kangra-news-first-the-faith-changed-then-the-husband-and-the-account-became-empty-know-the-whole-matter-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पहले ईमान बदला, फिर पति और खाता खाली, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पहले ईमान बदला, फिर पति और खाता खाली, जानें पूरा मामला
Thu, 11 Jan 2024 11:28 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:28 AM IST
सार
कांगड़ा जिले के पुलिस थाना नूरपुर के अंर्तगत भड़वार के रिन्ना गांव के एक व्यक्ति से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
धोखाधड़ी(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना नूरपुर के अंर्तगत भड़वार के रिन्ना गांव के एक व्यक्ति से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसमें आरोपी पत्नी और उसके साथी को पंजाब के खरड़ से गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता कुशल कुमार निवासी गांव रिन्ना (भड़वार) तहसील नूरपुर ने 4 सितंबर 2022 को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी पत्नी प्रीति कौर ने एक अन्य व्यक्ति को अपने पति के रूप में बैंक में पेश किया।
इसके बाद उस व्यक्ति से उसके जैसे हस्ताक्षर करवाए और संयुक्त खाते से 5.70 लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद पुलिस ने धारा 420,120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब दोनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि आरोपियों को पंजाब के खरड़ से गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है।