{"_id":"5eba47f68ebc3e907a6fde5b","slug":"kangra-has-been-coronavirus-hotspot-since-the-beginning-in-himachal-this-is-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में शुरू से कोरोना हॉटस्पाट बना रहा कांगड़ा, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में शुरू से कोरोना हॉटस्पाट बना रहा कांगड़ा, ये है वजह
Tue, 12 May 2020 04:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 May 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 21 पहुंच गई है। राज्य में अब तक 62 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। कोरोना से दो की मौत हुई है। 35 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। चार लोग हिमाचल से बाहर चले गए हैं। अगर आंकड़ों की बात करें तो कांगड़ा जिले में इस समय सबसे ज्यादा पॉजिटिव मामले हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को चार और केस दर्ज किए गए हैं। पिछले सात दिन में कोरोना के आठ मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। विशेषकर दिल्ली से दिल्ली से वापस अपने घर लौटे लोगों ने कांगड़ा ब्लॉक को हॉटस्पॉट बना दिया है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मरीज आने के बाद जिले में लगभग 10 हजार से अधिक आबादी कंटेनमेंट जोन में आ गई है। कांगड़ा जिले में ही सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव दो मामले सामने आए थे। पहली मौत भी कांगड़ा में ही हुई। पहली बार पुलिस कर्मी के संक्रमित होने का मामला भी इसी जिले से आया है।
विज्ञापन