फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kangra Fort and Tabo monastery under Adopt a Heritage Scheme

निजी हाथों में सौंपी जाएंगी हिमाचल प्रदेश की सात धरोहरें

Fri, 10 Aug 2018 12:42 PM IST
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 10 Aug 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
Kangra Fort and Tabo monastery under Adopt a Heritage Scheme

दिल्ली के लाल किले की तर्ज पर अब हिमाचल की भी आधा दर्जन से ज्यादा धरोहरें निजी हाथों में सौंपी जाएंगी। इनकी देखरेख के अलावा जीर्णोद्धार का जिम्मा भी प्राइवेट कंपनी के पास रहेगा। एंट्री टिकट या अन्य गतिविधियों से होनी वाली आय भी सरकार के बजाय कंपनी के खाते में ही जाएगी। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार की एडॉप्ट ए हेरिटेज ‘अपनी धरोहर, अपनी पहचान’ योजना की सूची में सूबे की सात धरोहरों को शामिल किया गया है। योजना के तहत धरोहरों को तीन श्रेणियों ग्रीन, ब्लू और ओरेंज में बांटा गया है। कांगड़ा का ऐतिहासिक किला ग्रीन, रॉक कट टेंपल मसरूर ब्लू श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन


चंबा के भरमौर का चौरासी मंदिर, स्पीति की काजा मोनेस्ट्री, ताबो मोनेस्ट्री और की मोनेस्ट्री और किन्नौर का छितकुल गांव ओरेंज श्रेणी में रखा गया है। इसके लिए केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय के साथ एमओयू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमओयू के तहत पांच साल तक ऐतिहासिक धरोहरों का जीर्णोद्धार निजी संस्थान करेंगे। इसकी प्रक्रिया फेज 2 में चलेगी। कांगड़ा के उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि योजना के तहत अभी प्रस्ताव नहीं आया है। प्रस्ताव आते ही इस पर काम किया जाएगा।

जलियांवाला बाग, भगत सिंह म्यूजियम भी सूची में

Kangra Fort and Tabo monastery under Adopt a Heritage Scheme

एडॉप्ट ए हेरिटेज योजना में कांगड़ा किला समेत कुछ धरोहरें शामिल की गई हैं। इनकी महज देखरेख के काम में गुणवत्ता लाने के लिए ही इन्हें सूची में डाला गया है। - पूर्णिमा चौहान, सचिव, भाषा एवं संस्कृति, हिमाचल सरकार। 

पंजाब का जलियांवाला बाग, शहीदे आजम भगत सिंह म्यूजियम खतरकलां एसबीएस नगर, राष्ट्रीय शहीद स्मारक फिरोजपुर, तख्त इकबारी कलनौर गुरदासपुर, गुरुद्वारा श्री आनंदपुर साहिब, गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब और गुरुद्वारा श्री चमकौर साहिब का आसपास का कुछ क्षेत्र सूची में शामिल है।

शेख चिल्ली टोंब चंडीगढ़ सहित उत्तराखंड के अलमोड़ा का क्रेंक्स रिज, दीबा का डंडा गुजरु, गतांग ग्लों निलोंग वैली, जियोरज एवरेस्ट स्टेट मसूरी, पिथौरागढ़ किला, राजा राजेश्वरी देवी टेंपल, सती घाट हरिद्वार, चाईनशील बगान रीजन, श्रीनगर का पैलेस कॉंप्लेक्स एट श्रीनगर, अवंती स्वामी टेंपल अवंतीपुर पुलवामा, मौसक एडं टोंब ऑफ मदिन साहिब हवल, लेह लद्दाख की थिक्से मोनेस्ट्री, लमायूरु मोनेस्ट्री, हेमिस मोनेस्ट्री, लेकीर मोनेस्ट्री, एईची मोनेस्ट्री, फ्यांग मोनेस्ट्री और शेय पैलेस लेह भी सूची में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed