फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kangra district council members boycotted Minister

मंत्री जी का आना बैन, मुख्यमंत्री को भी चेताया

Mon, 22 Sep 2014 07:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा Updated Mon, 22 Sep 2014 07:06 PM IST
विज्ञापन
Kangra district council members boycotted Minister

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा का कांगड़ा आने पर बैन लग सकता है। पंचायती राज विभाग के 13वें वित्त आयोग में विकास कार्यों में कटौती और अब विकास कार्यों की घोषणाओं पर रोक लगाने की पार्षदों ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

विज्ञापन


जिला परिषद कांगड़ा की 24 सितंबर को प्रस्तावित बैठक में पार्षद ताजा फैसले के विरोध में प्रदेश सरकार का घेराव करने की रणनीति बनाएंगे। इतना ही नहीं बैठक में प्रदेश सरकार के इन फैसलों के विरोध में बड़े आंदोलन की घोषणा भी जिला परिषद सदस्य कर सकते हैं।
विज्ञापन


पार्षदों ने पंचायती राज मंत्री को चेताया है कि शीघ्र इस फैसले को वापस नहीं लिया गया तो पार्षद कांगड़ा में मंत्री के आने पर बैन लगा देंगे। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री के कांगड़ा आने पर काले झंडे दिखाने का ऐलान पार्षदों ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरातल पर नहीं हो रहा कोई काम

Kangra district council members boycotted Minister
जिला परिषद कांगड़ा अध्यक्ष श्रेष्ठा कौंडल, उपाध्यक्ष जगदेव, धर्मशाला पार्षद प्रेम सागर, इंदौरा के देवराज, स्वरूप सिंह पठानिया, सतपाल धीमान, मिंटू पराशर, सुमन बाला, रीता धीमान, रविंद्र सिंघी, अश्वनी कटोच, अनीता सिपहिया और उर्मिल भूरिया ने कहा कि पंचायती राज मंत्री को ऐसा लगता है कि पार्षद राजनीति से प्रेरित घोषणाएं करते हैं और धरातल में कोई काम नहीं कर रहा।

तो मंत्री ऐसे पार्षदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकते हैं। इस पर जांच बिठाई जा सकती है लेकिन ऐसे फैसले लेने से पार्षदों का मनोबल घटा है। मंत्री को शीघ्र ही फैसले को वापस लेते हुए प्रदेश भर के जिप पार्षदों से माफी मांगनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed