{"_id":"5d3aaa5c8ebc3e6d0f40db9b","slug":"kangra-co-operative-bank-launches-new-schemes-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में लॉन्च करेगा नई स्कीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में लॉन्च करेगा नई स्कीमें
Fri, 26 Jul 2019 12:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित अपने लगभग 25 लाख उपभोक्ताओं के लिए जल्द नई स्कीमें लॉन्च करने जा रहा है। इन स्कीमों की लॉन्चिंग केसीसी बैंक प्रबंधन धर्मशाला में अगस्त महीने में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से करवाने की तैयारी कर रहा है। बैंक प्रबंधन ने शताब्दी वर्ष के आगाज कार्यक्रम में नई स्कीमें लॉन्च करने की योजना बनाई है। अगस्त महीने में ही धर्मशाला में कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन
इसके लिए बैंक प्रबंधन जोर शोर से जुट गया है। बताया जा रहा है कि बैंक के चेयरमैन डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में शिमला में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला है। इसमें अगस्त महीने में कार्यक्रम के लिए सीएम से समय मांगा गया है। उधर, केसीसी बैंक के महाप्रबंधक विनय कुमार ने कहा कि शताब्दी वर्ष में उपभोक्ताओं के लिए नई स्कीम लॉन्च की जाएंगी। कार्यक्रम के लिए सीएम के समय मांगा गया है।
विज्ञापन