{"_id":"616967c43a7ce4581b58f624","slug":"kangra-central-cooperative-bank-started-digital-phone-pe-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं को राहत: कांगड़ा बैंक ने शुरू की डिजिटल फोन पे सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं को राहत: कांगड़ा बैंक ने शुरू की डिजिटल फोन पे सेवा
Fri, 15 Oct 2021 05:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 15 Oct 2021 05:08 PM IST
सार
बैंक के आईटी सेल के डीजीएम हंसराज शर्मा ने बताया कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में क्यूआरकोड और यूपीआई (डिजिटल फोन पे) सेवा आरंभ हो गई है।
विज्ञापन
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांगड़ा बैंक धीरे-धीरे डिजिटल होने लगा है। बैंक ने फिलहाल फोन पे सेवा शुरू कर दी है। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद बैंक ने उपभोक्ताओं के लिए फोन पे सेवा शुरू कर दी है। अभी तक कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की न तो गूगल पे, न तो डिजिटल बैंकिंग सेवा और न ही इस बैंक की एटीएम मशीन में दूसरे बैक का एटीएम कार्ड चलता है।
विज्ञापन
इस कारण इस बैंक के ग्राहकों को डिजिटल सेवाओं का कोई फायदा नहीं मिल रहा था। अमर उजाला ने इस मुद्दे को पांच अक्तूबर के अंक में उठाया था। बैंक के आईटी सेल के डीजीएम हंसराज शर्मा ने बताया कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में क्यूआरकोड और यूपीआई (डिजिटल फोन पे) सेवा आरंभ हो गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में सभी बैंकों को कार्यालय की ओर से पत्र भी भेज दिए हैं। दूसरी डिजिटल सेवाएं भी प्रोसेस में चली हुई हैं। धीरे-धीरे वह भी आरंभ हो जाएगी। बैंक की एटीएम मशीन में दूसरे बैंक का कार्ड भी चले, यह सुविधा भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन