फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kangna sister rangoli denied to receive for brand ambassador of himachal.

ब्रांड एंबेसडर के लिए कंगना को न मिला प्लान, न ही दी स्वीकृति

Thu, 21 Jan 2016 03:47 PM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, मंडी
राकेश राणा/अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 21 Jan 2016 03:47 PM IST
विज्ञापन
Kangna sister rangoli denied to receive for brand ambassador of himachal.

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत को हिमाचल का ब्रांड एंबेसडर बनाने के मामले में अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। एक तरफ पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया का दावा है कि उन्हें कंगना की तरफ से ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं, अभिनेत्री कंगना की बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल का कहना है कि अभी तक कंगना रणौत को ब्रांड एंबेसडर को लेकर कोई प्लान नहीं मिला है और न ही उनकी ओर से आधिकारिक रूप से कोई स्वीकृति दी गई है।

विज्ञापन


रंगोली चंदेल ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि कंगना की तरफ से हिमाचल का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए वह हिमाचल सरकार से विभिन्न माध्यमों से बातचीत कर रही हैं। लेकिन, अभी तक हिमाचल सरकार की ओर से कंगना को ब्रांड एंबेसडर बनाने को लेकर कोई प्लान नहीं मिला है और कंगना की तरफ से अभी तक कोई स्वीकृति नहीं दी गई है।
विज्ञापन


यदि प्रदेश सरकार की ओर से ब्रांड एंबेसडर बनाने को लेकर प्लान मिलता है तो इसका अध्ययन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कंगना के हिमाचल का ब्रांड एंबेसडर बनने को लेकर स्वीकृति मिलना मात्र अफवाह है। ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए कंगना का इंकार नहीं है, लेकिन सही तरीके के साथ प्लान व अन्य चीजों के होने पर ही ब्रांड एंबेसडर बना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने बताया कि हिमाचल का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए कंगना की तरफ से स्वीकृति मिली है और इसमें कोई विवाद नहीं है। ब्रांड एंबेसडर को लेकर प्लान भेज दिया गया है। वहीं, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक मोहन चौहान ने बताया कि मामले को लेकर बातचीत चल रही है।

यह है मामला-
हिमाचल सरकार की ओर से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को ब्रांड एंबेसडर बनाने की योजना है। इसे लेकर कंगना से संपर्क भी साधा गया है। लेकिन रिस्पांस न मिलने पर पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने दुख जाहिर किया था।


इस पर कंगना की तरफ से मांगा गया प्लान न मिलने की तर्क दिया गया था। अब दोबारा प्लान भेजा गया है, लेकिन यह प्लान कंगना को मिल नहीं पाया है। जबकि मेजर विजय सिंह का दावा है कि ब्रांड एंबेसडर के लिए कंगना ने स्वीकृति दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed