{"_id":"60bd05f35e24610aae375e5a","slug":"kangana-ranaut-tweet-on-tmc-party-in-manali-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली: कंगना रणौत ने टीएमसी को बताया ताड़का सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली: कंगना रणौत ने टीएमसी को बताया ताड़का सेना
Sun, 06 Jun 2021 10:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:59 PM IST
सार
अभिनेत्री कंगना रणौत ने ममता बनर्जी की पार्टी को डेमोन ताड़का पार्टी बताया है।
विज्ञापन
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter
विस्तार
बॉलीवुड क्वीन अभिनेत्री रणौत पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद शुरू हुई हिंसा से बेहद खफा हैं। उन्होंने टीएमसी के कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए जा रहे हमले पर कड़ी आपत्ति जताई है। कंगना ने ममता बनर्जी की पार्टी को डेमोन ताड़का पार्टी बताया है। टीएमसी ताड़का सेना लोगों को भाजपा का समर्थन करने के लिए अगवा कर रही है, बांध रही है और पीट रही है। इन हमलों के खिलाफ भाजपा समर्थकों की ओर से कितनी एफआइआर दर्ज करवाई गई हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
गौर रहे कि कंगना कोरोना काल में अपने घर मनाली आई हैं। हालांकि, वह स्वयं भी संक्रमित होने पर ठीक होने पर ही मनाली आ पाईं। देश-दुनिया की घटनाओं पर उनकी पैनी नजर है। पश्चिम बंगाल से जुड़ा ट्वीट करने पर ट्विटर ने उनका अकाउंट भी निलंबित कर दिया है। पश्चिम बंगाल में हो रही घटनाओं पर भाजपा का पक्ष रखने पर उन्हें सोशल मीडिया में कई तरह के कमेंट मिल रहे हैं। कुछ इसे सही करार दे रहे हैं तो कुछ उन्हें भाजपा की नेता बता रहे हैं।
विज्ञापन