फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kangana ranaut reacts on raveena tandon assault controversy

Raveena Tandon Assault Controversy: कंगना ने किया रवीना टंडन का समर्थन, बोलीं- घटना चिंताजनक

Mon, 03 Jun 2024 08:05 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 03 Jun 2024 08:05 PM IST
सार

मंडी से भाजपा प्रत्याशी एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का समर्थन किया है। 

विज्ञापन
kangana ranaut reacts on raveena tandon assault controversy
कंगना ने किया रवीना टंडन का समर्थन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अपनी बेबाकी के लिए चर्चित मंडी से भाजपा प्रत्याशी एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का समर्थन किया है। सोशल मीडिया में स्टोरी अपडेट कर उन्होंने इस विवाद को लेकर अपनी राय रखी। मतगणना से एक दिन पहले व्यस्तताओं के बावजूद उन्होंने खुलकर रवीना टंडन के पक्ष में आवाज बुलंद की।

विज्ञापन


'रोडरेज मामले निंदाजनक'
कंगना ने लिखा कि रवीना टंडन के साथ जो हुआ वह चिंताजनक है। घटना में विरोधी ग्रुप में 5-6 लोग और होते तो अभिनेत्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी जाती। इस तरह के रोडरेज मामले निंदाजनक हैं। इस मामले में जो भी दोषी हैं, उन लोगों को फटकार लगाई जानी चाहिए। ऐसे हिंसक व्यवहार वालों पर कार्रवाई जरूर होनी चाहिए।
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में एक वीडियो सामने आया था। इसमें अभिनेत्री रवीना टंडन पर कुछ महिलाएं हमला करते हुए नजर आ रही हैं। इसी मामले में कंगना ने रवीना टंडन का समर्थन करते हुए बात रखी है। सोशल मीडिया में कंगना की तरफ से अपडेट की गई स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
रवीना टंडन इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। रवीना का एक वीडियो बीते दिन, 2 जून को वायरल हुआ था, जिसमें उनके साथ कुछ लोग अभद्र व्यवहार करते नजर आए थे। कुछ लोगों ने रवीना पर महिलाओं पर हमला करने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की थी। वायरल वीडियो में एक महिला शिकायत करती हुई दिखाई दे रही है कि रवीना और उनके ड्राइवर ने उसके साथ मारपीट की और उसकी नाक से खून बहने लगा। अधिकारी ने बताया कि विवाद के बाद दोनों पक्ष खार पुलिस थाने गए और लिखित बयान दिया कि एक-दूसरे के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने यह साफ कर दिया है कि रवीना पर लगाए गए आरोप झूठे हैं, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया। वहीं, अब इस मामले में अब अभिनेत्री कंगना रनौत ने रवीना का समर्थन किया है और इस घटना की निंदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed