फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangana Ranaut reached Disha meeting in Mandi, said- this is unusual and extraordinary for me

Mandi: मंडी की दिशा बैठक में पहुंचीं कंगना रणाैत, यूथ कांग्रेस ने काले झंडे हाथ में लेकर लगाए गो बैक के नारे

Fri, 11 Apr 2025 01:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Apr 2025 01:38 PM IST
सार

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी(दिशा) की  बैठक शुरू हो गई है। इसमें सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रणाैत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । 

विज्ञापन
Kangana Ranaut reached Disha meeting in Mandi, said- this is unusual and extraordinary for me
सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रणाैत - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी के डीआरडीए हॉल में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी(दिशा) की  बैठक शुरू हो गई है। इसमें सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रणाैत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । उन्होंने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों से इन योजनाओं को अंतिम पायदान पर बैठे लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केंद्र प्रायोजित सभी स्कीमों को आम जनता तक पहुंचाएं और उन्हें लाभान्वित करें।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं कार्यान्वयन में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए । इससे पहले संबोधन में उन्होंने कहा कि यह बैठक आप सब अधिकारियों के लिए सामान्य है लेकिन उनके लिए असामान्य व असाधारण है। उन्होंने कहा कि आप सभी के लिए यह नियमित प्रक्रिया हो सकती है लेकिन उनके लिए यह एक नई दुनिया है। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र से मदवार प्रायोजित योजनाओं को लेकर विस्तार से  पूरी जानकारी ली।

विज्ञापन
Trending Videos

युवा कांग्रेस ने कंगना रणौत के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली, लगाए गो बैक के नारे
उधर, सांसद कंगना रणौत की ओर से कांग्रेस पार्टी पर लगातार की जा रही  टिप्पणियों पर युवा कांग्रेस लाल हो गई है। मंडी जिला में युवा कांग्रेस ने कंगना के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली और जिला मुख्यालय पर उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस मौके युवा कांग्रेस ने बदतमीज सांसद व कंगना गो बैक के नारे लगाए और और इसी के साथ मांग उठाई कि कंगना सभ्य तरीके से पेश आए।  निखिल ठाकुर यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल एक सभ्य राज्य है और यहां के सभ्यता को देश-विदेश में माना जाता है लेकिन सांसद की टिप्पणियों से कांग्रेस पार्टी को ठेस पहुंच रही है। वह मात्र समर वेकेशन के लिए यहां आई हैं। उन्होंने कहा कि सांसद रही प्रतिभा सिंह ने मंडी संघ से क्षेत्र के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं लेकिन संसद बार-बार कई तरह के सवाल उठा रही हैं और अभद्र टिप्पणियां कर रही हैं। इसे कतई सहन किया जाएगा। वहीं काला झंडा हाथ में लेकर पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देखकर मौके पर पुलिस भी एकत्रित हो गई। हालांकि, शांतिपूर्ण तरीके से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और अपनी बात रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed