{"_id":"663a2174baa0acce25078c02","slug":"kangana-ranaut-on-pratibha-singh-and-vikramaditya-singh-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: कंगना बोलीं- प्रतिभा सिंह नहीं बांट पाई सांसद निधि, पहले सरकार को कोसा अब गोद में बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangana Ranaut: कंगना बोलीं- प्रतिभा सिंह नहीं बांट पाई सांसद निधि, पहले सरकार को कोसा अब गोद में बैठे
Tue, 07 May 2024 06:11 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 07 May 2024 06:11 PM IST
सार
भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर जमकर निशाना साधा। कंगना ने कहा कि माता और पुत्र ने अपनी ही सरकार को जमकर कोसा था और अब आज यह दोनों फिर से कांग्रेस की गोद में जाकर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
कंगना रनौत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत का कहना है कि मंडी की मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह का नाम देश के अंतिम तीन सांसदों में शामिल है। मंडी की सांसद ही ढंग से अपनी सांसद निधि तक नहीं बांट पाई, ऐसे व्यक्ति से विकास की क्या ही उम्मीद की जा सकती है। यह बात उन्होंने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले छतरी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
'प्रतिभा सिंह नहीं बांट पाई सांसद निधि'
कंगना रनौत ने कहा कि प्रतिभा सिंह सांसद निधि तब भी नहीं बांट पाई जब मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों को आपदा के समय में उसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। मंडी ने ऐसी सांसद को चुन रखा है जो अपने संसदीय क्षेत्र में नजर ही नहीं आती। सांसद निधि का पैसा प्रतिभा सिंह ने कहां खर्च किया इस बात को जानना और इसे लेकर प्रश्न खड़े करना हमारा काम है और हम इस काम को करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
'माता और पुत्र मान चुके हैं सरकार में नहीं चल रही'
कंगना ने कहा कि मंडी से कांग्रेस के प्रत्याशी अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली पर काफी समय पहले ही रो-रोकर आरोप लगा चुके हैं। माता और पुत्र इस बात को सरेआम स्वीकार चुके हैं कि सरकार में उनकी चल नहीं रही और उनके काम नहीं हो रहे हैं। दोनों ने अपनी ही सरकार को जमकर कोसा था। और तो और प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बारे में यहां तक कह दिया था कि यह दोनों मोदी के सामने बेकार हैं और उनके सामने न तो ये सक्षम हैं और न ही इनकी औकात है, लेकिन आज यह दोनों फिर से कांग्रेस की गोद में जाकर बैठे हुए हैं। ऐसे लोगों के असली चेहरे को जनता जान चुकी है।
कंगना ने कांग्रेस प्रत्याशी को राजा बाबू कहकर संबोधित करते हुए कहा कि खुद को सनातनी बताने वाले सियापति हनुमानचंद्र की जय का नारा लगाते हैं। जवाहर लाल नेहरू को 25 वर्षों का कारावास बताते हैं और इंदिरा गांधी को देश की राष्ट्रपति बताते हैं। ऐसे लोगों को राजनीति में कोई काम नहीं और यह सिर्फ कार्टून नेटवर्क का हिस्सा है।