फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangana Ranaut office in Mumbai broken, Mahila Morcha raised demand for demolition of Priyanka's house in Shimla

बीएमसी ने मुंबई में कंगना का दफ्तर तोड़ा, महिला मोर्चा ने शिमला में प्रियंका का आवास तोड़ने की दी चेतावनी

Wed, 09 Sep 2020 11:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Sep 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut office in Mumbai broken, Mahila Morcha raised demand for demolition of Priyanka's house in Shimla
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने बीएमसी की ओर से कंगना रणौत के दफ्तर तोड़ने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि हिमाचल की बेटी कंगना के लिए जरूरत पड़ी तो शिव सेना के खिलाफ आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि जैसे कंगना का दफ्तर तोड़ा गया, वैसे ही शिमला में प्रियंका वाड्रा के घर को तोड़ने की योजना तैयार की जाएगी। महिला मोर्चा की महासचिव वंदना गुलेरिया ने भी कंगना के दफ्तर को तोड़ने की निंदा की है। उधर, कंगना रणौत के मुंबई ऑफिस में तोड़फोड़ के विरोध में ट्विटर पर लोगों ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के घर को गिराने की मांग कर डाली है। एक यूजर ने ट्वीट कर कहा कि शिमला में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का घर भी अवैध है, इसे भी तोड़ दिया जाए। 

विज्ञापन


कंगना की सुरक्षा के मुद्दे पर सदन में तनातनी 
हिमाचल विधानसभा में बुधवार को फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत की सुरक्षा के मुद्दे पर तनातनी हो गई। सीएम जयराम ठाकुर कंगना के मामले पर बोलने उठे, तो इसी बीच कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी खड़े हो गए। उन्होंने अपने हलके की कोई बात की तो स्पीकर ने उन्हें बैठने को कहा। सत्तापक्ष के विधायक भी उन्हें बैठने को कहने लगे। इससे सदन में माहौल गर्म हो गया और नेगी ने सीएम की ओर इशारा कर कुर्सी की मर्यादा की बात कही। इस पर सीएम समेत सत्तापक्ष और विपक्ष में नोकझोंक हो गई। निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने कंगना की सुरक्षा और उनके मुंबई स्थित कार्यालय को तोड़ने का मामला उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कंगना हिमाचल की बेटी है और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा गया है। उन्होंने सदन के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार से आग्रह भी किया कि वह ऐसा कदम न उठाएं, जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा हो। सरकाघाट के भाजपा विधायक कर्नल इंद्र सिंह बोले कि उनके पिता मेरे पारिवारिक मित्र हैं। पूरा परिवार दहशत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed