{"_id":"60ad11cdfff3ce7d3a7dabf5","slug":"kangana-ranaut-making-awareness-towards-environment-planting-20-plants-in-her-garden","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहीं कंगना, अपने बगीचे में रोपे 20 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहीं कंगना, अपने बगीचे में रोपे 20 पौधे
Tue, 25 May 2021 08:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 25 May 2021 08:33 PM IST
सार
कोरोना को मात देने के बाद कंगना आजकल मनाली में हैं। मंगलवार को उन्होंने अपने बगीचे में देवदार समेत अन्य प्रजातियों के 20 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
कंगना रणौत ने किया पौधरोपण
विस्तार
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत इन दिनों पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैला रही हैं। कंगना ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मनाली में अपने घर के बाहर और बगीचे में देवदार समेत अन्य विभिन्न प्रकार के 20 पौधे रोपे। कंगना रणौत ने कहा कि हम हमेशा पूछते हैं कि हमें क्या मिला। लेकिन लोगों को अपने आप से यह भी पूछना चाहिए कि हमने इस पृथ्वी को क्या लौटाया है। कंगना ने कहा कि ताउते तूफान से मुंबई के 70 फीसदी, गुजरात में 50 हजार से ज्यादा पेड़ उखड़ गए हैं।
विज्ञापन
पेड़ो को बड़ा होने में कई दशक लग जाते हैं। इन पेड़ों की क्षतिपूर्ति कैसे होगी। हम अपने शहरों को कंक्रीट के जंगल बनने से कैसे रोक सकते हैं। कंगना ने कहा कि हमें स्वयं से प्रश्न करना चाहिए कि क्या हमने सरकार से सही सवाल किए। कंगना ने बीएमसी मुंबई और गजरात के पर्यटन विभाग को सलाह दी है कि तूफान से जहां-जहां भी पेड़ गिरे हैं, वहां नीम, पीपल और बरगद के पेड़ लगाएं। लिहाजा हमें अपने शहरों, पृथ्वी ग्रह और स्वयं को बचाने के लिए पेड़ लगाने चाहिए। कोरोना को मात देने के बाद कंगना आजकल मनाली में हैं।
विज्ञापन