{"_id":"5c19faf3bdec2256a47cba70","slug":"kamrunag-lake-frozen-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ की छह इंच मोटी चादर में बदली 9 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित ये झील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ की छह इंच मोटी चादर में बदली 9 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित ये झील
Wed, 19 Dec 2018 01:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
सतीश ठाकुर, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
सतीश ठाकुर, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित अधिष्ठाता बड़ा देव कमरूनाग की पवित्र झील कड़ाके की ठंड से जम गई है। झील का पानी बर्फ की छह इंच मोटी चादर में बदल गया है। भारी ठंड के कारण मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। झील की सुरक्षा के लिए पहरेदार तैनात किए गए हैं। देवता के पूर्व कटवाल निर्मल सिंह ने कहा कि पर्यटक और श्रद्धालु बर्फबारी में कमरूनाग आने का जोखिम न उठाएं।
विज्ञापन
झील के बारे में ऐसी मान्यता है कि भीम ने इस झील का निर्माण किया जो पाताल से जुड़ा हुआ है। इस झील के पास बाबा कमरुनाग का मंदिर है, जिसे वर्षा का देवता माना जाता है। बाबा के नाम से ही यह झील जानी जाती है। इस झील में श्रद्धालुओं को रुपये और सोने, चांदी के सिक्के चमकते नजर आते हैं। कहा जाता है कि इसमें करोड़ों का खजाना है। कई लोग इस खजाने को पाने की हसरत लिए यहां आए लेकिन नाकामयाब हो गए।
विज्ञापन