फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kamraunag lake freezed mandi himachal pradesh.

बर्फ की चादर में बदल गई बड़ा देव कमरूनाग झील

Sun, 27 Dec 2015 09:21 PM IST
बिंदर ठाकुर/अमर उजाला, गोहर (मंडी)
बिंदर ठाकुर/अमर उजाला, गोहर (मंडी) Updated Sun, 27 Dec 2015 09:21 PM IST
विज्ञापन
kamraunag lake freezed mandi himachal pradesh.

जनपद के अधिष्ठाता बड़ा देव कमरूनाग की पवित्र झील कड़ाके की ठंड में जम गई है। पर्यटक और स्थानीय लोग अब भी यहां पहुंच रहे हैं। अधिक बर्फबारी हुई तो कमरूनाग मंदिर पहुंचना पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए और जोखिम भरा हो जाएगा। देवता के कटवाल रणजीत सिंह ने बताया कि कमरूनाग झील रोजाना सुबह जम जाती है और दोपहर बाद करीब 12 बजे जमी झील पानी में तबदील हो जाती है।

विज्ञापन


कमरूनाग देवता की पवित्र झील में श्रद्धालु चढ़ावा अर्पित करते हैं। यह झील मंडी जिले में 9 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है जहां कड़ाके की ठंड में सब कुछ जम जाता है। बर्फबारी और कड़ाके की ठंड में कमरूनाग झील के जम जाने के कारण रात के समय चोर झील से नकदी और सोना चांदी निकालने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए मंदिर में अब देवता कमेटी ने सीसीटीवी कैमरा और चौकीदार तैनात कर दिए हैं। कमरूनाग देवता मंडी जिला के सबसे प्रमुख देवता हैं। धर्मेंद्र कुमार, मुरारी लाल, विजय कुमार, नेहा, हेमलता, सुनीता, प्रोमिला और हंसा देवी ने बताया कि कमरूनाग झील बर्फबारी में बेहद आकर्षित लगती है। नाचन के विधायक विनोद कुमार ने कहा है कि कमरूनाग मंदिर और झील को पर्यटन से जोड़ने के लिए सरकार से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed