फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kalpna won mrs asia international photogenic tilte

मिसेज एशिया इंटरनेशनल ब्यूटी पीजेंट में हिमाचल का डंका

Sat, 02 Dec 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Sat, 02 Dec 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
Kalpna won mrs asia international photogenic tilte

मिसेज एशिया इंटरनेशनल ब्यूटी पीजेंट में हिमाचल का डंका बजा है। मनाली की कल्पना ठाकुर ने प्रतियोगिता में हुस्न के जलवे बिखरे। उन्होंने मिसेज एशिया इंटरनेशनल फोटोजेनिक का खिताब जीता है। यह खिताब मिलने से मनाली समेत लाहौल में खुशी की लहर है। 

विज्ञापन


मनाली के प्रीणी गांव की रहने वाली कल्पना ने चीन के शंघाई में आयोजित मिसेज एशिया इंटरनेशनल ब्यूटी पीजेंट में बतौर प्रतिभागी भाग लिया। प्रतियोगिता में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते करीब 30 देशों की सुंदरियों को कड़ी टक्कर दी।

विज्ञापन

Kalpna won mrs asia international photogenic tilte

निर्णायक मंडल की ओर से उन्हें मिसेज इंडिया इंटरनेशनल फोटोजनेनिक का खिताब से नवाजा गया। वीरवार देर रात हुए कड़े मुकाबले में कल्पना ठाकुर ने स्थानीय वेशभूषा में रैंप पर प्रतिभा का हुनर दिखाया।

​अब वह जल्द मनाली पहुंचेंगी। मिसेज मनाली की आयोजन समिति की सदस्य इंदिरा शर्मा ने बताया कि कल्पना ठाकुर का मनाली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। कल्पना ने यह साबित किया कि पहाड़ की महिलाएं किसी से कम नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed