{"_id":"650886d25ec2ea090f0c2a51","slug":"kalka-shimla-railway-track-after-70-days-two-trains-will-run-from-kalka-to-solan-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kalka-Shimla Railway Track: 70 दिनों बाद कालका से सोलन तक दौड़ेंगी दो ट्रेनें, जानें समयसारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kalka-Shimla Railway Track: 70 दिनों बाद कालका से सोलन तक दौड़ेंगी दो ट्रेनें, जानें समयसारिणी
Tue, 19 Sep 2023 10:29 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Sep 2023 10:29 AM IST
सार
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर 20 सितंबर से दो ट्रेनें चलेंगी। 70 दिन बाद यात्रियों लेकर ट्रेनें हिमाचल की ओर आएंगी। हालांकि ट्रेनें कालका से सोलन तक चलेंगी।
विज्ञापन
सोलन पहुंची मालगाड़ी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर 20 सितंबर से दो ट्रेनें चलेंगी। 70 दिन बाद यात्रियों लेकर ट्रेनें हिमाचल की ओर आएंगी। हालांकि ट्रेनें कालका से सोलन तक चलेंगी। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिए हैं। ट्रेनों के आवागमन का समय भी निर्धारित कर दिया है। मालगाड़ी के सफल ट्रायल के बाद बोर्ड ने ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। सोमवार को भी दूसरे दिन कालका से कुमारहट्टी तक मालगाड़ी के जरिये ट्रायल किया गया।
विज्ञापन
यह ट्रायल सफल रहा है। मालगाड़ी के जरिये रेलवे बोर्ड ने कुमारहट्टी रेलवे स्टेशन तक आवश्यक सामान भी पहुंचाया। अब 19 सितंबर को भी ट्रायल किया जाएगा। इससे पहले नैरोगेज रेललाइन पर रेलगाड़ियों का संचालन पहले चरण में कालका से कोटी तक किया गया था। बोर्ड की ओर से सोलन तक ट्रैक को ठीक कर दिया है। इसके बाद अब सोलन से शिमला के बीच निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
दोनों ट्रेनों की समयसारिणीः कालका से 04506 ट्रेन सुबह 04:30 पर सोलन के लिए चलेगी। ट्रेन करीब 7:15 बजे सोलन पहुंचेगी। यह ट्रेन सोलन से सुबह 9:10 बजे चलकर 11:55 बजे कालका पहुंचेगी। जबकि दूसरी 04516 ट्रेन 12:10 बजे कालका से चलेगी और दोपहर 2:55 बजे सोलन पहुंचेगी। ट्रेन शाम को 05:00 बजे सोलन से चलकर शाम को 7:45 बजे कालका पहुंचेगी।
विज्ञापन