फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kalka Shimla Heritage Railway Track, Holiday special train will run on Christmas and New Year

Holiday Special Train: कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर क्रिसमस और न्यू ईयर पर चलेगी हॉलीडे स्पेशल ट्रेन

Sun, 04 Dec 2022 11:26 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 04 Dec 2022 11:26 AM IST
सार

  कालका और शिमला के बीच इन दिनों रेल मोटर कार सहित 6 गाड़ियां चल रही हैं। इन दिनों सभी गाड़ियां पैक हैं। अगले हफ्ते के लिए गाड़ियों में वेटिंग (इंतजार) 60 से 70 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
Kalka Shimla Heritage Railway Track, Holiday special train will run on Christmas and New Year
शिमला रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालका-शिमला हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चलेगी। कालका और शिमला के बीच चलने वाली गाड़ियां में यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी के मद्देनजर रेलवे प्रबंधन ने होलीडे स्पेशल गाड़ी चलाने का फैसला लिया है।कालका और शिमला के बीच इन दिनों रेल मोटर कार सहित 6 गाड़ियां चल रही हैं। इन दिनों सभी गाड़ियां पैक हैं। अगले हफ्ते के लिए गाड़ियों में वेटिंग (इंतजार) 60 से 70 तक पहुंच गई है। क्रिसमस और न्यू ईयर से 4 दिन पहले के लिए अधिकतर गाड़ियों में बुकिंग पूरी होने पर इसे बंद कर दिया है।

विज्ञापन


क्रिसमस से पहले शुरू होने वाली हॉलीडे स्पेशल का संचालन 15 जनवरी तक किया जाएगा।    7 कोच वाली इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के तीन, चेयर कार के तीन और चेयर कार लगेज वैन का एक डिब्बा होगा। रेलवे प्रबंधन गाड़ी की टाइमिंग निर्धारित करने में जुट गया है। शिमला रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक संजय गेरा और वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि इन दिनों कालका शिमला के बीच अधिकतर गाड़ियां पैक चल रही हैं।
विज्ञापन


कालका और शिमला के बीच क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए हॉलीडे स्पेशल गाड़ी का संचालन शुरू करने की तैयारी है। समय तय होते ही गाड़ी का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। एक गाड़ी कालका से शिमला दूसरी शिमला से कालका रवाना होगी।- मनदीप सिंह भाटिया मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन


कालका-शिमला एक्सप्रेस में बुकिंग बंद
रेल मोटरकार (72451) में 20 दिसंबर के बाद 19 की वेटिंग चल रही है। शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस (52451) में 19 दिसंबर के बाद 64, हिमालयन क्वीन (52455) में 18 दिसंबर के बाद 61, कालका शिमला एक्सप्रेस (52453) में 21 दिसंबर के बाद 64, कालका शिमला एक्सप्रेस (52459) में 21 दिसंबर के बाद 61 और कालका शिमला एक्सप्रेस (52457) में 18 दिसंबर के बाद बुकिंग बंद हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed