फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kalka Shimla Fourlane: 1850 crores will be spent on package-1 of Kaithlighat-Shakral, work started

Kalka Shimla Fourlane: कैथलीघाट-शकराल के पैकेज-1 पर खर्च होगी 1850 करोड़ की धनराशि, कार्य शुरू

Fri, 21 Apr 2023 08:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Apr 2023 08:56 PM IST
सार

भारतीय राष्ट्रीय उच्च राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अक्तूबर 2025 तक पैकेज-1 का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए है। निमार्ण कार्य एसपी सिंगला कंपनी को आवंटित किया है।

विज्ञापन
Kalka Shimla Fourlane: 1850 crores will be spent on package-1 of Kaithlighat-Shakral, work started
कैथलीघाट-शकराल के पैकेज-1 का कार्य शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी का कालका-शिमला फोरलेन ड्रीम प्रोजेक्ट का सपना 2025 तक साकार हो जाएगा। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तीसरे चरण में कैथलीघाट से शकराल तक के पैकेज-1 का निर्माण कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया। पैकेज-1 के इस कार्य पर 1850 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। इस धनराशि से फोरलेन परियोजना में 3.7 किमी लंबाई की 4 टनल, 18 ब्रिज और 53 बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण कार्य होगा। कैथलीघाट से शकराल गांव तक फोरलेन की लंबाई 17.465 किमी है। भारतीय राष्ट्रीय उच्च राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अक्तूबर 2025 तक पैकेज-1 का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए है। निमार्ण कार्य एसपी सिंगला कंपनी को आवंटित किया है। फोरलेन परियोजना में फॉरेस्ट क्लीयरेंस की बाधाओं को दूर करने के बाद शुक्रवार से निर्माण कार्य शुरू हुआ है।

विज्ञापन


इस दौरान कंपनी के इंजीनियरों और कामगारों उत्साह नजर आया। इस अवसर पर एनएचएआई के परियोजना निदेशक आरके खुरल, तकनीकी मैनेजर अशोक रोलानिया, साइट इंजीनियर राहुल शर्मा, प्लांटेशन एक्सपर्ट स्नेहा सिंह, परियोजना निदेशक एसपी सिंगला महेंद्र गर्ग और डीजीएम महेंद्र ठाकुर मौजूद रहे। माना जा रहा है कि शिमला बाईपास बनने से शहर के अंदर दुर्घटनाओं में कमी आने के साथ ही प्रदूषण एवं ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। पर्यटन स्थल कुफरी, नारकंडा, रामपुर जाने वाले पर्यटकों को शहर से नहीं गुजरना होगा। परियोजना के पूरा होने से शहर का विस्तार भी होगा। इसके अलावा शकराल गांव से ढली जंक्शन तक फोरलेन के दूसरे पैकेज का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा। इसकी लंबाई 10.985 किमी है। 
विज्ञापन


निर्धारित तिथि से 6 महीने पहले कार्य पूरा करने के निर्देश
प्रस्तावित कार्ययोजना के तहत यह परियोजना 20 अप्रैल 2026 को पूरी होनी है। लेकिन, निर्माण कंपनी को लक्ष्य दिया गया है कि इसको निर्धारित तिथि से 6 महीने पहले ही पूरा किया जाए। फोरलेन की सुविधा जल्द से जल्द जनता को मुहैया करवाने के लिए निर्माण कंपनी को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। अब्दुल बासित, क्षेत्रीय अधिकारी, एनएचएआई हिमाचल प्रदेश।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed