फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kalka old trail named after famous writer and novelist khushwant singh

सदी के महान लेखक खुशवंत सिंह के प्रशंसकों को बड़ा तोहफा

Wed, 28 Sep 2016 09:44 AM IST
मनमोहन वशिष्ठ/अमर उजाला, कसौली (सोलन)
मनमोहन वशिष्ठ/अमर उजाला, कसौली (सोलन) Updated Wed, 28 Sep 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
Kalka old trail named after famous writer and novelist khushwant singh

सदी के महान लेखक खुशवंत सिंह जिस पगडंडी से पैदल सफर तय करके कालका से कसौली पहुंचते थे, उस पगडंडी कालका ओल्ड ट्रेल का नाम अब देशभर में खुशवंत सिंह ट्रेल के नाम से जाना जाएगा। 14 नवंबर को खुशवंत सिंह लिटफेस्ट के आगाज के साथ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह खुशवंत सिंह ट्रेल का लोकार्पण करेंगे। 

विज्ञापन


यह जानकारी उनके बेटे राहुल सिंह ने अमर उजाला से खास बातचीत में दी है। उन्होंने कहा कि खूबसूरत कसौली में सिंह अकसर सुकून के पलों में इसी मार्ग पर चिंतन के साथ एडवेंचर करते हुए अपनी कोठी राजविला तक का सफर तय करते थे। 
विज्ञापन


खुशवंत सिंह कसौली से कालका जाने के लिए इसी रास्ते का प्रयोग करते थे। एक ओर हड़ाली पाकिस्तान में उनके प्राइमरी स्कूल की मरणोपरांत उनकी राख से मरम्मत हुई है, वहीं उनके नाम पर कालका ओल्ड ट्रेल का लोकार्पण होना गर्व की बात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लिखी हैं कई ऐतिहासिक किताबें

Kalka old trail named after famous writer and novelist khushwant singh

खुशवंत सिंह ने ट्रेन टू पाकिस्तान जैसी कालजयी पुस्तक और अन्य ऐतिहासिक किताबें भी कसौली में ही लिखी हैं। यहां की आबोहवा से उन्हें बेहद प्यार था और कहीं न कहीं अपने लेखों में वे कसौली और वहां के अपने मित्रों का जिक्र भी करते थे। उनके इस योगदान को देखते हुए उनके बेटे राहुल सिंह ने उनके नाम से ही लिटफेस्ट की शुरुआत उनके जिंदा रहते ही 2012 में कर दी थी और कसौली को इसके लिए चुना। 

नाइन मील लंबा मार्ग
कालका से लेकर कसौली तक यह मार्ग नाइन मील के नाम से भी जाना जाता है। बताया जाता है कि अंग्रेजों के भारत में आने के बाद इस मार्ग को तैयार किया गया था। 1857 के हिमाचल के विद्रोह में भी इसका जिक्र मिलता है। यह पगडंडी कई गांवों के पैदल रास्तों को जोड़ती है, जिसे अब खुशवंत सिंह के नाम से जाना जाएगा। 

इनके प्रोग्राम फाइनल
लिटफेस्ट में जेएंडके के पूर्व सीएम अमर अब्दुल्ला सहित मोंटेक सिंह आहलुवालिया, फिल्मकार श्याम बेनेगल, अभिनेता दलीप ताहिल, फिल्म मेकर विजय बेदी, जनरल केजे सिंह, लेखक राहुल पंडिता, पत्रकार हरिंद्र बवेजा, फिल्म मेकर शिव कुनाल वर्मा, युक्ति चौधरी, इतिहासकार दिलीप साइमन, अनिल धरकर जैसी हस्तियां शिरकत करने वाली हैं। बालीवुड अभिनेता दलीप ताहिल नुपुर पंत के साथ लाइव प्रस्तुति देंगे। संगीत महफिल में पंजाबी पोप सिंगर जसबीर जस्सी अपनी दमदार प्रस्तुतियां देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed