{"_id":"725d56a6f8a3ad495e3e835d6edc45fe","slug":"kabbadi-competition-at-beolia-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में टैगोर सदन ने कायम किया दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में टैगोर सदन ने कायम किया दबदबा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 30 Aug 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्योलिया में खेल खेल में बच्चों ने दमखम दिखाया। खेल दिवस प्रधानाचार्य सीमा मरवाह की अध्यक्षता में मनाया गया। ओवरऑल विजेता टैगोर सदन रहा।
विज्ञापन
विभिन्न प्रतियोगिताओं में कनिष्ठ वर्ग में मनीषा, ललिता, गरिमा, ज्योति तथा प्रीति ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में गरिमा, ललिता, प्रीति, सुचित्रा, मीना तथा दीक्षा ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
कनिष्ठ वर्ग छात्रों में हनीश, विनोद, दीपक तथा आनंद ने पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में नवीन, पंकज, सूरज, नरेश, देवेश तथा नवीन ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
वॉलीबाल में प्रथम स्थान सुभाष सदन दूसरा स्थान टैगोर सदन ने प्राप्त किया। कबड्डी में पहला स्थान टैगोर सदन और दूसरा स्थान नेहरू सदन ने प्राप्त किया।