फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cK Naidu Cricket Trophy turnament.

अभिमन्यु की शतकीय पारी से जीता हिमाचल

Sun, 28 Dec 2014 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Updated Sun, 28 Dec 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
cK Naidu Cricket Trophy turnament.

प्रदेश के जिला हमीरपुर से बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज अभिमन्यु राणा की आक्रामक पारी से हिमाचल टीम ने बड़ी जीत हासिल की है।

विज्ञापन


युवा बल्लेबाज ने यूपी में आयोजित अंडर-23 वर्ग की सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी के मुकाबले में उड़ीसा के विरुद्ध 156 रन की शानदार पारी खेली।

हिमाचल टीम ने मैच में 7 अंक प्राप्त कर नाकआउट के लिए क्वालीफाई किया। अमर उजाला से दूरभाष पर अभिमन्यु राणा ने बताया जब वह मैदान पर उतरे तो टीम के चार खिलाड़ी आउट हो गए थे।

टारगेट ज्यादा था तथा विकेट पर काफी उछाल होने से बल्लेबाजी करना भी मुश्किल था। मध्यक्रम के बल्लेबाजों के साथ अच्छी साझेदारी होने के कारण आत्मविश्वास और बढ़ता गया।
विज्ञापन


उन्होंने 229 गेंदों का सामना किया और 16 चौकों तथा 3 छक्कों की मदद से 156 रन बनाए। हिमाचल ने 539/9 विकेट पर पारी घोषित कर दी। उड़ीसा को एक पारी और 54 रन से हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राणा ने कहा कि यह पारी उनके जीवन में एक यादगार पारी रहेगी। राणा ने हिमाचल में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का आभार जताया।

साथ ही कहा कि उन्होंने इस छोटे राज्य को आज क्रिकेट के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाई है। एचपीसीए के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने इस जीत के लिए हिमाचल की टीम को बधाई दी है।


उन्होंने युवा बल्लेबाज अभिमन्यु राणा की खेली गई पारी की भी जमकर सराहना की। अनुराग ने कहा हिमाचल क्रिकेट संगठन युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed