{"_id":"81962911af49f123e72a6b4b403e4d15","slug":"jyotika-dutta-in-asian-fencing-championship-2016-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की बेटी बहरीन में करेगी तलवारबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की बेटी बहरीन में करेगी तलवारबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Wed, 24 Feb 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल की एक और बेटी ने प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। भारतीय तलवारबाजी टीम में देश का कई बार नाम रोशन कर चुकी शिमला जिले की ज्योतिका दत्ता भारतीय महिला तलवारबाजों के साथ बहरीन रवाना हो गई है। यह टीम 25 से 29 फरवरी तक बहरीन में होने वाली एशियन तलवारबाजी चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
चार सदस्यीय इस महिला टीम में हिमाचल से ज्योतिका दत्ता, केरल से गिरीशमा, चंडीगढ़ से यशकीरत और पंजाब से सिमरन कौर शामिल हैं। टीम कोच भारत के मशहूर तलवारबाज कृष्ण कुमार की देखरेख में बहरीन में खेलेगी। कोच ने कहा है कि उनकी टीम के खिलाड़ियों का मनोबल काफी ऊंचा है और टीम भारत के लिए मेडल जीत कर लाएगी।
विज्ञापन
21 बार का किया हिमाचल का प्रतिनिधित्व- इससे पहले भी ज्योतिका की कप्तानी में देश की तलवारबाजी टीम कई बार मेडल प्राप्त कर चुकी है। 19 वर्षीय ज्योतिका ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में टीम का नेतृत्व किया है। वर्ष
विज्ञापन
2014 का विश्व कप कतर दोहा में, 2013 में थाइलैंड एशियन चैंपियनशिप, 2015 में मंगोलिया में एशियन चैंपियनशिप और दक्षिण अफ्रीका में भी भारत की ओर से खेली है। ज्योतिका ने करीब 21 बार हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया है और कई बार मेडल जीत कर लाई है।