फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jyoti the world's shortest woman, liked Kullu-Manali and returned with a dream of coming back again in snowfal

Himachal: विश्व की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति को भाया कुल्लू-मनाली, बर्फबारी में फिर आने का सपना लेकर लौटीं

Sat, 18 May 2024 07:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुर (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुर (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 May 2024 07:24 PM IST
सार

62.8 सेंटीमीटर लंबी ज्योति आम्गे विश्व में सबसे छोटे कद की महिला हैं और वह पिछले पांच दिनों से जिला कुल्लू की ऊझी घाटी में ठहरी हुई थीं। 

विज्ञापन
Jyoti the world's shortest woman, liked Kullu-Manali and returned with a dream of coming back again in snowfal
विश्व की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्व की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति आम्गे को कुल्लू-मनाली की वादियां भा गई हैं। बर्फबारी के दौरान कुल्लू-मनाली आने का सपना लेकर नागपुर लौट गई हैं। 62.8 सेंटीमीटर लंबी ज्योति आम्गे विश्व में सबसे छोटे कद की महिला हैं और वह पिछले पांच दिनों से जिला कुल्लू की ऊझी घाटी में ठहरी हुई थीं। उन्होंने कुल्लू के हिडिंबा मंदिर, सोलंगनाला, अटल टनल और लाहौल-स्पीति के स्नो प्वाइंट कोकसर आदि की हसीन वादियों का आनंद उठाया।

विज्ञापन


उन्हें ऊझी घाटी का वामतट क्षेत्र काफी पसंद आया। वह पांच दिनों तक वामतट पर स्थित धरोहर गांव नग्गर के साथ लगते धौमसू गांव में ठहरीं। वहीं से ज्योति आम्गे भ्रमण पर निकलती थीं। उन्होंने कहा कि जब भी बर्फबारी होगी, दोबारा कुल्लू आएंगी। कहा कि जो आनंद कुल्लू की वादियों में मिला है, वह कहीं नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed