फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jyoti Murder Case: Ram Kumar and 12 Others Released

ज्योति हत्याकांडः विधायक चौधरी समेत 12 बरी

Fri, 12 Sep 2014 10:25 AM IST
Updated Fri, 12 Sep 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
Jyoti Murder Case: Ram Kumar and 12 Others Released

बहुचर्चित ज्योति मर्डर केस में वीरवार को कोर्ट ने अंतिम फैसला दे दिया। कोर्ट ने हिमाचल में कांग्रेस विधायक रामकुमार चौधरी समेत 12 आरोपियों को रिहा कर दिया। अदालत का कहना है कि पुलिस विधायक पर लगाए गए आरोपों को साबित नहीं कर पाई है, इसलिए सभी को बरी किया जाता है।

विज्ञापन


अदालत का फैसला आने के बाद कोर्ट परिसर में काफी संख्या में विधायक चौधरी के समर्थक जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। कोर्ट का फैसला आने के बाद विधायक चौधरी ने कहा कि जब मैंने कोई अपराध किया ही नहीं है तो वह साबित कैसे होगा?
विज्ञापन


हालांकि इससे पहले पुलिस इस मामले में चौधरी के खिलाफ पुख्ता सबूत होने का दावा कर रही थी।

केस में आए कई उतार चढ़ाव

Jyoti Murder Case: Ram Kumar and 12 Others Released

बहुचर्चित ज्योति हत्याकांड में सीएफएसएल चंडीगढ़ की रिपोर्ट आने से पुलिस इस केस को मजबूती मिलने का दावा कर रही थी। इस रिपोर्ट में ज्योति के कपड़ों और मौके से मिले खून के सैंपल मैच कर गए थे।

रिपोर्ट से इस केस को मजबूती तो मिली लेकिन पुलिस इसके अलावा कोई और पुख्ता सबूत नहीं जुटा पाई। स्वेटर में मिले बाल किसके थे, इस पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी।

कोर्ट ने इस केस की सुनवाई के दौरान पिछले दिनों सीएफएसएल चंडीगढ़ के डायरेक्टर को नोटिस देकर सभी रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करने के आदेश दिए थे।

वारदात वाले दिन करवाई थी रजिस्ट्री

Jyoti Murder Case: Ram Kumar and 12 Others Released

पुलिस फोन रिकार्ड के मुताबिक कोर्ट में पहले ही दस्तावेज दे चुकी है कि रामकुमार चौधरी वारदात के वक्त पंचकूला में था। असली आईडी का फोन नंबर, फर्जी आईडी का फोन नंबर व ज्योति के नंबर के अलावा अन्य आरोपियों के नंबर भी साथ-साथ पंचकूला में चल रहे थे।

प्रापर्टी डीलर जसविंद्र के अलावा बचाव पक्ष से तीन अन्य लोगों ने भी अपने बयान दर्ज कराए। जसविंद्र ने कोर्ट में कहा कि वह रामकुमार चौधरी व बग्गा के साथ नालागढ़ में किसी जमीन के सौदे के लिए गया था।

वारदात वाले दिन ही उसने नालागढ़ में जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। इसके बाद वह खुद विधायक को बद्दी में घर पर छोड़कर आया था।

विज्ञापन

चौधरी के लिए ये बने मुसीबत

Jyoti Murder Case: Ram Kumar and 12 Others Released

मोबाइल की लोकेशन
ज्योति, रामकुमार व अन्य आरोपियों के मोबाइल वारदात वाले दिन साथ चल रहे थे। टावर लोकेशन के डिकोडेड डाटा में भी साफ हो गया है कि चंडीगढ़ से पंचकूला तक किस-किस टावर पर कैसे-कैसे नंबर एक साथ चले। कौन किस टावर से कहां तक पहुंचा।

चंडीमंदिर टोल प्लाजा की डिटेल्स
इसमें स्पष्ट है कि वारदात वाली रात वह ट्रक पंचकूला में आया था, जिससे ज्योति का सिर कुचला गया था।

चौधरी के हस्ताक्षर

ज्योति का गर्भपात कराने के लिए मंजूरी फार्म पर साइन किए गए थे। ये साइन रामकुमार चौधरी के साइन थे, जो मैच हो चुके हैं।

ज्योति की कॉल डिटेल्स
हत्या के बाद डाटा डिलीट कर ज्योति के मोबाइल को फेंक दिया गया था। घग्गर नदी से मोबाइल रिकवर होने के बाद डाटा को रिट्राइव कराने पर पाया गया कि रामकुमार ने एक बार दो दिन में ज्योति को 40 फोन किए थे। ज्योति के मोबाइल से रामकुमार और उनकी पत्नी व एक जन्मदिन पार्टी की तस्वीरें भी रिट्राइव हो चुकी है।

एसएमएस
ज्योति के फोन से पुलिस को उसके नजदीकी दोस्त सिमी का पता चला। सिमी ने ज्योति को काफी एसएमएस कर रखे हैं। इनमें कुछ ऐसे एसएमएस हैं, जिनमें जिक्र है कि वह किसी और के लिए उसे छोड़ रही है। सिमी ने कोर्ट में बयान दिए हैं कि ज्योति ने उसे कहा था कि वह चौधरी के साथ है, जो उसकी काफी मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed