फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jyoti khanna appointed as sangthak for congress seva dal

कांग्रेस सेवादल की संगठक बनीं ज्योति खन्ना, हाईकमान ने दी नियुक्ति

Wed, 14 Nov 2018 12:27 PM IST
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 14 Nov 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
Jyoti khanna appointed as sangthak for congress seva dal

हिमाचल कांग्रेस की नई महिला संगठक ज्योति खन्ना को बनाया गया है। खन्ना पिछले चार साल से कांग्रेस सेवादल की सक्रिय पदाधिकारी रही हैं और हाल में मध्य प्रदेश में एक हफ्ते का राष्ट्रीय कैंप लगाकर लौटीं हैं। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई ने इस संबंध में नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल की महिला संगठक हमीरपुर की ज्योति खन्ना को नियुक्त कर दिया है। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस सेवादल महिला संगठक के रूप में ऊना की सरोज शर्मा कार्य कर रही थी।
विज्ञापन


पूर्व मुख्य संगठक इंद्रदत्त लखनपाल के समय से सरोज महिला संगठक के रूप में कार्य कर रही थी। हाईकमान ने पहले ही फैसला ले रखा है कि कोई भी संगठन में कोई भी पदाधिकारी दस साल से अधिक समय तक एक पद पर नहीं रह सकता है। इस कारण से सरोज को महिला संगठक पद से हाथ धोना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हाईकमान ने अतिरिक्त महिला संगठक सुषमा चौधरी और ऊषा मेहता को बनाया है। सुषमा चौधरी कांगड़ा जिले के फतेहपुर की रहने वाली हैं। चौधरी भी संगठन के विभिन्न पदों में रहकर कार्य कर चुकी हैं।


पिछले दस साल से चौधरी सेवादल में संगठन मंत्री के रूप में कार्य कर चुकी हैं। इसके अलावा जिला शिमला के रोहड़ू की ऊषा मेहता बीडीसी सदस्य के अलावा सेवादल के विभिन्न पदों में रहकर कार्य कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed