फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jyeshtha Purnima fast will be observed today

Shimla News: ज्येष्ठ पूर्णिमा का आज रखा जाएगा व्रत

Thu, 20 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Jyeshtha Purnima fast will be observed today
शिमला। ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत शुक्रवार को रखा जाएगा। पूर्णिमा व्रत करने से मनुष्य को लक्ष्मी-नारायण भगवान की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही व्यक्ति के सांसारिक दुखों का नाश होता है। इस दिन चंद्रमा से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए। राधा- कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7:32 बजे पूर्णिमा तिथि शुरू होगी। शनिवार सुबह 6:38 बजे पूर्णिमा तिथि का समापन होगा। ऐसे में शुक्रवार को पूर्णिमा तिथि रात में व्याप्त रहेगी। उन्होंने बताया कि पूर्णिमा तिथि का विधान है कि जिस दिन पूर्णिमा रात तक हो उसी दिन पूर्णिमा का व्रत किया जाता है। इसलिए पूर्णिमा का व्रत शुक्रवार को ही रखा जाएगा। इस दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा करनी चाहिए। पूजा स्थल पर भगवान सत्यनारायण की प्रतिमा स्थापित कर बाद भगवान सत्यनारायण का अभिषेक करें और तिलक लगाएं। साथ ही माता लक्ष्मी का पूजन भी करें। माता लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article