{"_id":"6441358f9b6a836cde0d3c56","slug":"justice-vivek-singh-thakur-appointed-as-chairman-of-judicial-academy-board-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर न्यायिक अकादमी बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर न्यायिक अकादमी बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त
Fri, 21 Apr 2023 12:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:00 PM IST
सार
न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर को हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार के गृह विभाग ने इस बारे में अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर को हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार के गृह विभाग ने इस बारे में अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी मुख्य संरक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
न्यायिक अकादमी के शासक मंडल का गठन भी किया गया है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर को अकादमी के शासक मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान, न्यायाधीश अजय मोहन गोयल, न्यायाधीश संदीप शर्मा, महाधिवक्ता, प्रधान सचिव गृह, प्रधान सचिव वित्त और हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी के निदेशक को इसका सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन