फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Justice Sabina appointed as acting chief justice of himachal pradesh high court

HP High Court: वरिष्ठ न्यायाधीश सबीना हिमाचल हाईकोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Fri, 20 Jan 2023 03:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 20 Jan 2023 03:22 PM IST
सार

मुख्य न्यायाधीश अमजद ए सैयद अपना सेवाकाल पूरा कर शुक्रवार को सेवानिवृत हो गए। न्यायाधीश सबीना को 21 जनवरी 2023 से मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार सौंपा गया है। 

विज्ञापन
Justice Sabina appointed as acting chief justice of himachal pradesh high court
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की वरिष्ठ न्यायाधीश सबीना को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने इस बारे शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के तहत न्यायाधीश सबीना को 21 जनवरी 2023 से मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार सौंपा गया है। मुख्य न्यायाधीश अमजद ए सैयद अपना सेवाकाल पूरा कर शुक्रवार को सेवानिवृत हो गए।

विज्ञापन


न्यायाधीश सबीना का जन्म 20 अप्रैल 1961 को हुआ था। लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में वकालत की। वर्ष 1986 में उन्हें सर्वसम्मति से पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के बार एसोसिएशन का संयुक्त सचिव चुना गया। 21 जनवरी 1997 को उनकी नियुक्ति अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के तौर पर की गई थी।
विज्ञापन


12 मार्च 2008 को इन्हें पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया। इसके बाद 23 फरवरी 2010 को इन्हें हाईकोर्ट के स्थाई न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई गई। 11 अप्रैल 2016 को इन्हें राजस्थान उच्च न्यायालय स्थानांतरित किया गया था। इसके बाद 8 अक्तूबर 2021 को इन्होंने हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed