{"_id":"5dea501c8ebc3e11450cf993","slug":"justice-got-from-the-encounter-but-the-law-should-be-made-to-shoot-culprits","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनकाउंटर से न्याय तो मिला, पर दरिंदों को गोली मारने का बने कानून: जबना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनकाउंटर से न्याय तो मिला, पर दरिंदों को गोली मारने का बने कानून: जबना
Sat, 07 Dec 2019 11:20 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत करने वाले चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो चुके हैं। खुशी है कि इससे किसी को न्याय मिला है, लेकिन असली खुशी तब होगी, जब आरोप साबित होने के बाद तुरंत दरिंदों को फांसी पर लटकाने या सार्वजनिक तौर पर गोली मारने का कानून बने। देश की युवा प्रधान एवं ओरिएंटल फाउंडेशन की संस्थापक जबना चौहान ने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठकर सरकार से यह मांग उठाई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब निर्भया और उन्नाव पीड़ित के दरिंदों को ऐसी ही मौत की मांग नारी शक्ति कर रही है। निर्भय के आरोपियों को उसी प्रताड़ना के साथ और उन्नाव पीड़ित को आग लगाने वालों को सरेआम पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया जाए। दुष्कर्म या दुष्कर्म के बाद हत्या जैसे जघन्य अपराध तभी रुकेंगे, जब सख्त कानूनों का सख्ती से क्रियान्वयन किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री को एक पत्र भेजकर संविधान में संशोधन कर महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की अपील की। साथ ही दुष्कर्म की घटनाओं में शामिल महिलाओं के हत्यारों को सार्वजनिक स्थान पर फांसी या गोली मारने की सजा का सख्त कानून बनाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन