फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   junk food heart disease youngsters himachal shimla heart attack risk

विश्व हृदय दिवस: दिल से है प्यार तो जंक फूड से करें इन्कार, 20-30 की उम्र में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा

Tue, 29 Sep 2026 09:20 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 29 Sep 2026 09:20 AM IST
सार

पहले 40-50 वर्ष की उम्र में आमतौर पर सामने आने वाली हृदय संबंधी समस्याएं अब युवाओं को भी प्रभावित कर रही हैं। शिमला के कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ के अनुसार, करीब 15 साल पहले युवावस्था में हृदय रोग का एक मामला महीने में आता था, जबकि अब सप्ताह में तीन से चार मामले सामने आ रहे हैं। विशेषज्ञों ने जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक, पैक्ड फूड, नशे की आदत, मोटापा, बढ़ता कोलेस्ट्रॉल और शारीरिक गतिविधियों में कमी को गंभीर जोखिम कारकों में बताया है।

विज्ञापन
junk food heart disease youngsters himachal shimla heart attack risk
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

दिल को स्वस्थ रखना है तो खानपान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। खासकर युवाओं के लिए जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक और पैक्ड फूड का लगातार सेवन भविष्य में बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, गलत खानपान और बदलती जीवनशैली के कारण अब कम उम्र में ही हृदय रोग के मामले सामने आने लगे हैं।

विज्ञापन

करीब 15 वर्ष पहले युवावस्था में हृदय रोग का एक मामला महीने में सामने आता था, लेकिन अब स्थिति तेजी से बदल रही है। कार्डियोलॉजी ओपीडी में हर सप्ताह तीन से चार युवा मरीज हृदय संबंधी समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। खास चिंता की बात यह है कि 20 से 30 वर्ष की उम्र के युवाओं में भी हृदय रोग का जोखिम बढ़ता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि हृदय रोग अचानक पैदा नहीं होते। कई मामलों में इसकी नींव बचपन और किशोरावस्था में ही पड़ने लगती है। बच्चों की खाने की आदतें, शारीरिक गतिविधियां और जीवनशैली आगे चलकर उनके स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं।

पहाड़ों में भी बदल रहा खानपान
पहाड़ी क्षेत्रों में पहले लोगों की जीवनशैली अपेक्षाकृत सक्रिय मानी जाती थी। घर का पारंपरिक भोजन, शारीरिक मेहनत और सीमित मात्रा में जंक फूड का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता था। लेकिन अब आधुनिक जीवनशैली के साथ खानपान की आदतों में भी बदलाव आया है।
विज्ञापन

बच्चों और युवाओं में मोबाइल और इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के कारण खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों का समय भी कम हुआ है। कई स्थानों पर खेल मैदानों की कमी समस्या को और बढ़ा रही है। कम शारीरिक गतिविधि के कारण मोटापा और कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा करते हैं।

इसके साथ ही धूम्रपान, शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन भी युवाओं के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हृदय रोग के कई जोखिम कारकों को कम किया जा सकता है।

हार्ट अटैक के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
सीने में अचानक तेज दर्द या भारीपन को सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके साथ अचानक अत्यधिक पसीना आना, चक्कर आना, बिना मेहनत के सांस फूलना या असामान्य रूप से बहुत ज्यादा थकान महसूस होना भी गंभीर संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर खुद इलाज करने या इंतजार करने के बजाय तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेना जरूरी है।

दिल को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?
विशेषज्ञों के अनुसार संतुलित भोजन को जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित शारीरिक गतिविधि और व्यायाम करना भी जरूरी है। धूम्रपान और शराब से दूरी बनाना, वजन और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना तथा तनाव कम करना हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। रात में पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है। विशेषज्ञों ने युवाओं और बच्चों को कम उम्र से ही स्वस्थ खानपान तथा नियमित व्यायाम की आदत डालने की सलाह दी है।

डॉ. संजीव मरवाह, विशेषज्ञ, कार्डियोलॉजी विभाग, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के अनुसार, बच्चों में जंक फूड और गलत खानपान के कारण हृदय रोग से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को जंक फूड से दूर रखने, घर का भोजन खाने के लिए प्रेरित करने, नियमित व्यायाम कराने और नशे से दूर रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed