{"_id":"6a4cfe5f7b99d0ccb00d1f0d","slug":"junior-and-senior-badminton-championships-at-the-sports-complex-from-july-11-shimla-news-c-19-sml1002-749769-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: खेल परिसर में जूनियर व सीनियर \nबैडमिंटन चैंपियनशिप 11 जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: खेल परिसर में जूनियर व सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 11 जुलाई से
विज्ञापन
स्पर्धा में 200 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना
इच्छुक खिलाड़ियों को 9 जुलाई तक करना होगा आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में 11 से 13 जुलाई तक जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिलाभर के करीब 150 से 200 खिलाड़ी भाग लेंगे।
शिमला जिला बैडमिंटन संघ के सचिव विजय धौहटा ने बताया कि खेल परिसर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए खिलाड़ियों से आवेदन मांगे हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी 9 जुलाई तक अपनी एंट्री जमा करवा सकते हैं। चैंपियनशिप में अंडर-17, अंडर-19 तथा सीनियर वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इनमें लड़के एवं लड़कियों के सिंगल्स, मिक्स्ड डबल्स तथा सीनियर वर्ग में पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजकों के अनुसार अंडर-17 वर्ग में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2010 के बाद की होगी। वहीं इसके अलावा अंडर-19 वर्ग के लिए जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 के बाद निर्धारित की है। सीनियर वर्ग के लिए आयु सीमा निर्धारित नहीं की है। प्रतियोगिता में सिंगल्स वर्ग की प्रवेश फीस 750 रुपये तथा डबल्स वर्ग की फीस 1500 रुपये निर्धारित की है। खिलाड़ी संघ के निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।