{"_id":"6aba6a14e7a4c38d940f0cd8","slug":"judo-championship-begins-at-chail-koti-college-shimla-news-c-19-sml1002-794159-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चायल-कोटी कॉलेज में \nजूडो चैंपियनशिप आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चायल-कोटी कॉलेज में जूडो चैंपियनशिप आरंभ
विज्ञापन
जुन्गा। जिले के कसुम्पटी क्षेत्र के चायल कोटी महाविद्यालय में सोमवार से इंटर कॉलेज जूडो चैंपियनशिप शुरू हुई। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पुरुष वर्ग की 18 और गर्ल्स की 13 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एक दशक पहले कोई भी महाविद्यालय नहीं होता था। स्थानीय प्रतिनिधियों एवं सरकार के प्रयासों से इस क्षेत्र में एक भव्य एवं सुंदर महाविद्यालय खोला है। प्रवक्ता एवं सहायक प्रवक्ता के खाली पदों को शीघ्र भरा जाएगा। उन्होंने जूडो खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय प्रबंधन को 50 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. दीपशिखा भारद्वाज ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर, बीडीसी सदस्य हेमावती, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष कसुम्पटी अशोक ठाकुर, जूडो प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक डॉ. सतीश शर्मा, तकनीकी विशेषज्ञ उत्तम, डीएस चंदेल, संजय कुमार, नवेश कुमार, पंकज शर्मा, वीरेंद्र धौल्टा, सचिव जूडो संघ हरिंदर ठाकुर, कोटी पंचायत की प्रधान प्रतिभा शर्मा, सतलाई के जय सिंह, ब्रांडी-पदेची की कांता ठाकुर, पूर्व प्रधान कोटी बलदेव पूरी, पूर्व प्रधान दिनेश झागटा, बीडीओ मशोबरा अंकित कोटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।