फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Judges transfer in himachal pradesh

हिमाचल में 14 जजों के तबादला आदेश में फिर संशोधन

Fri, 28 Dec 2018 12:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 28 Dec 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
Judges transfer in himachal pradesh

प्रदेश उच्च न्यायालय ने 19 व 20 दिसंबर को जारी अधीनस्थ न्यायालयों के जजों के तबादला आदेशों में आंशिक फेरबदल किया है। नए आदेश के तहत 14 न्यायिक अधिकारियों के नए तबादला आदेश जारी किए गए हैं। इनमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों में राजीव बाली को नालागढ़ की बजाए कुल्लू, शरद कुमार लगवाल को शिमला की सीबीआई कोर्ट के लिए, ज्योत्सना सुमंत डडवाल को कुल्लू की बजाए शिमला, मदन कुमार को चंबा की बजाए विशेष सचिव लॉ के तौर पर राज्य सरकार के लिए, बरिंदर ठाकुर को सीबीआई कोर्ट शिमला से नालागढ़ के लिए तब्दील किया गया है।

विज्ञापन


प्रवीण चौहान को सोलन में बतौर एडीजे 2 अस्थाई तौर पर रखा गया है। इसके अलावा न्यायिक दंडाधिकारी अधिकारी अरविंद कुमार के तबादला आदेश जो लाहौल स्पीति से रिकांगपिओ के लिए किए गए थे उन्हें रद्द किया गया है। रविंद्र सिंह अरोरा जो कि हाईकोर्ट में सीपीसी के पद पर तैनात थे उन्हें बतौर सीजीएम के पद पर शिमला में रखा गया है।
विज्ञापन


गुरमीत कौर को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिमला से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के पद के लिए स्थानांतरित किया गया है। अमित मंडयाल अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी को शिमला के बजाय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा के लिय स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहित बंसल जो कि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन में कार्यरत थे को हाईकोर्ट में सीपीसी के पद पर नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हमीरपुर विक्रांत कौंडल को चंबा की बजाय घुमारवीं में इसी पद पर भेजा है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी घुमारवीं संदीप सिंह सिहाग को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के लिए भेजा गया है। इसी तरह न्यायिक दंडाधिकारी सरकाघाट विशाल को पांवटा साहिब के लिए स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed