फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   judges conference to be held at Hotel Peterhof on April 29 and 30

Shimla News: होटल पीटरहॉफ में 29 और 30 अप्रैल को होगा न्यायाधीशों का सम्मेलन

Fri, 21 Apr 2023 11:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Apr 2023 11:04 PM IST
सार

सम्मेलन में आमंत्रित उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और दिल्ली, पंजाब और हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालयों के न्यायिक अधिकारियों की ओर से भाग लिया जाना है। 

विज्ञापन
judges conference to be held at Hotel Peterhof on April 29 and 30
शिमला में होगा न्यायाधीशों का सम्मेलन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानून और प्रौद्योगिकी के माध्यम से न्यायिक विकास विषय पर हिमाचल हाईकोर्ट 29 और 30 अप्रैल को क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी भोपाल के समन्वय से शिमला के होटल पीटरहॉफ में होने वाले इस सम्मेलन में लगभग 160 न्यायाधीश भाग लेंगे। सम्मेलन में आमंत्रित उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और दिल्ली, पंजाब और हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालयों के न्यायिक अधिकारियों की ओर से भाग लिया जाना है। दो दिवसीय सम्मेलन में, लगभग 160 न्यायाधीशों के भाग लेने की उम्मीद है। संबंधित उच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार के तहत प्रतिभागी न्यायाधीशों और न्यायिक अधिकारियों के बीच ज्ञान, अनुभवों के आदान-प्रदान और सर्वोत्तम प्रथाओं के प्रसार के लिए एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सम्मेलन की मेजबानी की जा रही है।

विज्ञापन


सम्मेलन को संवैधानिक कानून में समकालीन रुझान, उच्च न्यायालय के निर्णयों के पूर्ववर्ती मूल्य, आपराधिक कानून में विकास, ई-न्यायालय परियोजना का अवलोकन और प्रभावी न्यायिक प्रशासन के लिए उभरती और भविष्य की तकनीक सहित विषयों पर न्यायाधीशों के बीच संवाद को बढ़ावा देने के लिए यह सम्मेलन किया जा रहा है। इसमें पांच सत्र शामिल होंगे, जिनमें से तीन 29 और दो 30 अप्रैल को होंगे। एक क्षेत्र के विभिन्न न्यायालयों के न्यायाधीशों को प्रमुख मुद्दों पर अनुभव साझा करने, नए विचार विकसित करने के लिए ये सत्र आयोजित किए जाएगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed