फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Judges conference: Supreme Court Justice Aniruddha Bose said use of technology in judicial system will bring t

Judges Conference: अनिरुद्ध बोस बोले- न्यायिक प्रणाली में प्रौद्योगिकी का उपयोग पारदर्शिता और दक्षता लाएगा

Sat, 29 Apr 2023 08:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Apr 2023 08:22 PM IST
सार

न्यायाधीशों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने अपने स्वागत भाषण में मुख्यमंत्री का सम्मेलन में भाग लेने के लिए आभार जताया। 

विज्ञापन
Judges conference: Supreme Court Justice Aniruddha Bose said use of technology in judicial system will bring t
शिमला में न्यायाधीशों का सम्मेलन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के होटल पीटर हॉफ में शनिवार को न्यायाधीशों के सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश अनिरुद्ध बोस ने कहा कि न्यायिक प्रणाली में प्रौद्योगिकी का उपयोग पारदर्शिता और दक्षता लाएगा। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने अपने स्वागत भाषण में मुख्यमंत्री का सम्मेलन में भाग लेने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका राज्य का एक महत्वपूर्ण स्तंभ होने के नाते संविधान को आकार देने और इसकी व्याख्या करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह सम्मेलन न्यायालयों में कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस), क्रिप्टो-मुद्रा, सूचना और संचार सहित अन्य प्रौद्योगिकी के विकास पर केंद्रित है। राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी भोपाल के समन्वय से प्रदेश हाईकोर्ट इस सम्मेलन का आयोजन कर रहा है, जिसमें लगभग 160 न्यायाधीश भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी भोपाल के निदेशक न्यायाधीश एपी साही, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस, हिमाचल न्यायिक अकादमी के अध्यक्ष विवेक सिंह ठाकुर मौजूद थे। इसके अलावा सम्मेलन में आमंत्रित उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और दिल्ली, पंजाब और हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालयों के न्यायिक अधिकारी भाग ले रहे हैं। अपने भाषण में न्यायाधीश बोस ने कहा कि त्वरित न्याय पाना नागरिक का अधिकार है, जिसे प्रौद्योगिकी के माध्यम से पारदर्शिता और दक्षतापूर्ण तरीके से पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल हाईकोर्ट की ओर से शिमला में करवाए जा रहे राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मेलन में भाग लेने पर वे गौरवान्वित महसूस कर रहे है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सांविधानिक कानून में समकालीन रुझान, उच्च न्यायालय के निर्णयों के पूर्ववर्ती मूल्य, आपराधिक कानून में विकास, ई-न्यायालय परियोजना का अवलोकन और प्रभावी न्यायिक प्रशासन के लिए उभरती और भविष्य की तकनीक पक्षकारों को त्वरित न्याय दिलाने का काम करेगी। न्यायाधीश संजय करोल ने भी हिमाचल हाईकोर्ट की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि नाथू राम गोडसे के ट्रायल का गवाह रह चुका शिमला का पीटरहॉफ अब इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन का गवाह भी बन गया है। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक विवाद निवारण विभिन्न विवादों को सुलझाने का एक साधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस न्याय व्यवस्था से जुड़े सभी लोगों के लिए तकनीक के अनुरूप कानूनी शिक्षा तैयार करना एक महत्वपूर्ण लक्ष्य होना चाहिए। राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी भोपाल के निदेशक न्यायमूर्ति एपी साही ने इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन के लिए हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट और हिमाचल न्यायिक अकादमी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रणाली में परिवर्तन एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रौद्योगिकी को एक सहायक के रूप में रेखांकित करने की आवश्यकता है। प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed