फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Judge CB Barowalia will be the new Lokayukta of Himachal

Shimla: न्यायाधीश सीबी बारोवालिया होंगे हिमाचल के नए लोकायुक्त

Fri, 14 Oct 2022 09:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Oct 2022 09:59 PM IST
सार

प्रदेश के राज्यपाल ने न्यायाधीश सीबी बारोवालिया को लोकायुक्त के पद पर तैनाती दिए जाने को अपनी स्वीकृति दे दी है। शुक्रवार को जारी अधिसूचना के तहत न्यायाधीश सीबी बारोवालिया को हाईकोर्ट से इस्तीफा देने के बाद हिमाचल के लोकायुक्त के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। 

विज्ञापन
Judge CB Barowalia will be the new Lokayukta of Himachal
न्यायाधीश सीबी बारोवालिया हिमाचल के नए लोकायुक्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने न्यायाधीश सीबी बारोवालिया को लोकायुक्त के पद पर तैनाती दिए जाने को अपनी स्वीकृति दे दी है। शुक्रवार को जारी अधिसूचना के तहत न्यायाधीश सीबी बारोवालिया को हाईकोर्ट से इस्तीफा देने के बाद हिमाचल के लोकायुक्त के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।  राज्य सरकार की ओर से हिमाचल लोकायुक्त विधेयक में संशोधन करने के बाद हाईकोर्ट के जज भी लोकायुक्त बन सकते हैं। अभी तक लोकायुक्त के लिए केवल हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश या सुप्रीम कोर्ट के जज ही लोकायुक्त बन सकते थे। पिछले कुछ समय से राज्य में लोकायुक्त का पद खाली चल रहा है। प्रदेश में लोकायुक्त का पद वर्ष 2017 से रिक्त पड़ा है। लोकायुक्त के रूप में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एलएस पांटा के बाद से इस पद पर किसी की नियुक्ति नहीं हुई है।

विज्ञापन


राज्य में अभी तक सिर्फ दो लोकायुक्त ही अपनी सेवाएं दे सके हैं।  न्यायाधीश चंद्र भूषण बारोवालिया का जन्म 15 मार्च 1961 को हुआ था। प्रथम श्रेणी में मैट्रिक करने के बाद बीएससी (मेडिकल) गवर्नमेंट कॉलेज शिमला और विधि की उपाधि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से प्राप्त की। इन्होंने 1 नवंबर, 1984 से हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय और शिमला के अन्य न्यायालयों में अधिवक्ता के रूप में अभ्यास किया। इन्हें 26 अक्तूबर 2005 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 12 अप्रैल, 2016 तक हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार जनरल के रूप में तैनात रहे। उसके बाद इन्हें उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। 8 जनवरी, 2018 से उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed