फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   jucaro festival: The people of Pangi plowed the field and sowed wheat with billy goat made of flour, know the

जुकारू पर्व: पांगी के लोगों ने आटे से बने बकरों से खेत जोत बीजा गेहूं, जानें पूरा मामला

Sat, 25 Feb 2023 08:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Feb 2023 08:07 PM IST
सार

जनजातीय क्षेत्र पांगी में आज भी प्राचीन परंपराएं जिंदा हैं। दुर्गम क्षेत्र पांगी के लोग एक माह तक जुकारू पर्व मनाते हैं। 

विज्ञापन
jucaro festival: The people of Pangi plowed the field and sowed wheat with billy goat made of flour, know the
आटे से बने बकरों से खेत जोत बीजा गेहूं - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी में आज भी प्राचीन परंपराएं जिंदा हैं। दुर्गम क्षेत्र पांगी के लोग एक माह तक जुकारू पर्व मनाते हैं। 75 वर्षीय बृज लाल पुत्र शंकु राम निवासी पुंटों, 70 वर्षीय चरणीदासी पत्नी मोहल लाल निवासी पुंटों ने बताया कि सदियों से पांगी में यह उत्सव मनाया जा रहा है। पर्व में परंपराओं और रीति रिवाजों का पालन किया जाता है। शनिवार को मान्यता के अनुसार लोगों ने आटे के बकरे बना कर खेतों में हल चलाए। इससे पूर्व खेतों में पत्थर की शिला की विधिविधान से पूजा-अर्चना कर गेहूं की बिजाई की। मान्यता है कि 20 दिन के बाद अंकुरित होने वाले गेहूं के आधार पर ही पता चलेगा कि यह वर्ष फसल के लहजे से धन्य-धान्य रहेगा या सूखे की स्थिति उत्पन्न होगी।

विज्ञापन


अगर निर्धारित समय में फसल अंकुरित हो जाती है तो इसे अच्छी पैदावार का प्रतीक माना जाता है। अगर ऐसा नहीं होता है तो इसे सूखे की स्थिति बताया जाता है। अल सुबह से ही पांगी के बाशिंदे जुकारू पर्व के तहत आटे के बकरे बना कर खेतों में हल चलाते दिखे। इस पर्व के दौरान प्रतिदिन क्रमवार लोगों के घरों में धाम का आयोजन होता है। जहां लोग एक-दूसरे के घरों में जाकर विभिन्न पकवानों का आनंद उठाते हैं। भोज के दौरान सतु, चटनी, घी, शहद, काजू, बादाम का सेवन करते हैं। इसके अलावा अब कई लोग भोज में मटर-पनीर, चिकन, मटन भी बनाते हैं। बताया कि जुकारू पर्व पांगी के रीति रिवाजों और संस्कृति के बखान का प्रतीत है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed