फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jubbal Kotkhai byelection: Forfeiture of Neelam's security deposit lose reduced Bhardwaj's political stature

जुब्बल-कोटखाई उपचुनाव: नीलम की जमानत जब्त होने से भारद्वाज का सियासी कद घटा

Wed, 03 Nov 2021 12:04 PM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Nov 2021 12:04 PM IST
सार

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी जमानत तक नहीं बचा पाए। जुब्बल-कोटखाई प्रभारी शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। टिकट आवंटन से पहले सुरेश भारद्वाज दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मिले थे।

विज्ञापन
Jubbal Kotkhai byelection: Forfeiture of Neelam's security deposit lose reduced Bhardwaj's political stature
वरिष्ठ मंत्री सुरेश भारद्वाज

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जुब्बल-कोटखाई में जिस तरह से भाजपा की जमानत जब्त हुई है, उससे जयराम सरकार के वरिष्ठ मंत्री सुरेश भारद्वाज का कद घट गया है। वहीं उपचुनाव में मंत्री सुखराम चौधरी, महेंद्र सिंह ठाकुर, गोविंद ठाकुर, राकेश पठानिया, बिक्रम सिंह, राजीव सैजल आदि भी फेल हो गए। भाजपा ने अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों के प्रभारी और सह प्रभारी बनाकर प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए इन्हें जिम्मेवारी सौंपी थी, लेकिन मंत्री जीत दिलाने में नाकाम रहे। ऐसे में आने वाले समय में कमजोर परफॉर्मेंस वाले मंत्री और विधायकों पर गाज भी गिर सकती है और कैबिनेट में भी फेरबदल हो सकता है। 

विज्ञापन

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी जमानत तक नहीं बचा पाए।

जुब्बल-कोटखाई प्रभारी शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। टिकट आवंटन से पहले सुरेश भारद्वाज दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मिले थे। बाद में जब चेतन बरागटा का टिकट कटकर नीलम सरैईक की झोली में गया तो इसे इस मुलाकात से जोड़कर देखा गया। बाद में जिस तरह से चेतन बरागटा के पक्ष में माहौल बना, उससे भी भारद्वाज निशाने पर रहे। प्रचार के दौरान भारद्वाज की कई बार जुबान फिसली तो इससे भी भाजपा के खिलाफ मुद्दे बनते रहे। अर्की विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी राजीव बिंदल के अलावा मंत्री राजीव सैजल और वीरेंद्र कंवर, फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी बिक्रम सिंह, सह प्रभारी राकेश पठानिया और सरवीण चौधरी, मंडी संसदीय क्षेत्र में प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह, सह प्रभारी गोविंद ठाकुर, रामलाल मारकंडा सभी फेल हो गए। 
विज्ञापन


महेंद्र सिंह भी चुनाव से पूर्व कई बयानों से भाजपा को बैकफुट पर लाते रहे, वहीं फतेहपुर में मंत्री के पीएसओ पर अधिकारी के साथ मारपीट का आरोप भी भारी पड़ा। मंडी संसदीय क्षेत्र के मनाली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को करारी हार मिली है, यहां से गोविंद ठाकुर मंत्री हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को 23032 वोट मिले है, जबकि भाजपा प्रत्याशी खुशाल सिंह को 21251 वोट मिले। इसी तरह लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को 7734 और भाजपा प्रत्याशी को 5587 वोट प्राप्त हुए हैं।  अर्की विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को 30492 और भाजपा को 27217 वोट मिले। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को 29955 और भाजपा प्रत्याशी को 2644 और निर्दलीय ने 23662 वोट मिले। इसी तरह फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को 24449 और भाजपा प्रत्याशी को 18660 वोट मिले है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed