फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jubbal car theft case stolen car recovered accused arrested police remand

शिमला: जुब्बल में चोरी की कार बरामद, आरोपी गिरफ्तार; चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Fri, 02 Oct 2026 09:26 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 02 Oct 2026 09:26 AM IST
सार

जुब्बल पुलिस ने कार चोरी के मामले को सुलझाते हुए चोरी हुई कार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय अजय कुमार उर्फ राजिन्द्र, निवासी जुब्बल, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने रोहड़ू और रामपुर क्षेत्र की कई जगहों की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अहम सुराग जुटाए। इसके बाद चोरी की कार को 20 सितंबर को रामपुर रोड पर सुंगरी के समीप से बरामद किया गया। अदालत ने आरोपी को 3 अक्तूबर 2026 तक चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
jubbal car theft case stolen car recovered accused arrested police remand
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शिमला जिले के जुब्बल में कार चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चोरी हुई कार को बरामद करने के साथ मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार उर्फ राजिन्द्र (32) निवासी जुब्बल, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक कार चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। 14 सितंबर 2026 को पुलिस थाना जुब्बल में इस संबंध में अभियोग संख्या 42/2026 दर्ज किया गया था। मामला धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग
मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने चोरी हुई कार की तलाश में जुब्बल के साथ-साथ रोहड़ू और रामपुर क्षेत्र में भी जांच की। पुलिस ने रास्तों और प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू किया। जांच के दौरान हटकोटी-खड़ापत्थर-रोहड़ू, शीलघाट और ब्राल क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। फुटेज की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस टीम को मामले में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस ने चोरी की कार की तलाश तेज की और आखिरकार उसे बरामद करने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन


सुंगरी के पास बरामद हुई चोरी की कार
पुलिस ने चोरी हुई कार को 20 सितंबर को रामपुर रोड पर सुंगरी के समीप से बरामद किया। कार बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले में संदिग्ध आरोपी की पहचान की और अजय कुमार उर्फ राजिन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि चोरी की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित कड़ियों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी का पुलिस रिमांड 3 अक्तूबर 2026 तक रहेगा। पुलिस पूछताछ में चोरी की वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों को खंगाला जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कार चोरी करने की घटना में आरोपी के साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं और वारदात के पीछे की पूरी कड़ी क्या थी। मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed