फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JP Nadda will came for BJP Panna Pramukh Sammelan in Solan

भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में अब शाह की जगह नड्डा आएंगे

Mon, 17 Dec 2018 10:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 Dec 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
JP Nadda will came for BJP Panna Pramukh Sammelan in Solan

शिमला संसदीय क्षेत्र के सोलन में होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन में अमित शाह की जगह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आएंगे। यह बात रविवार को पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कही। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आना था लेकिन दिल्ली में 23 दिसंबर को होने वाले एक कार्यक्रम के चलते वह सम्मेलन में नहीं आ पाएंगे। उनकी जगह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


सम्मेलन पुलिस मैदान सोलन में आयोजित होगा। इसमें शिमला संसदीय क्षेत्र के करीब 40 हजार पन्ना प्रमुख सोलन पहुंचेंगे। सम्मेलन 23 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। इसमें पन्ना प्रमुखों को आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को चारों लोकसभा सीटें जीताने के लिए तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल, सांसद विरेंद्र कश्यप, जिला अध्यक्ष केएल ठाकुर, बघाट बैंक चेयरमैन पवन गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

बिना आईडी नहीं होगा प्रवेश

भाजपा की ओर से किए जा रहे इस बड़े आयोजन में पन्ना प्रमुखों को आइडी कार्ड, निमंत्रण पत्र उनके घरों तक पहुंचा दिए गए हैं। सम्मेलन में भाग लेने वाले पन्ना प्रमुख बिना आईडी कार्ड से कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकेंगे।

इसके अलावा धर्मशाला में प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से शिरकत करेंगे।  

पार्किंग की रहेगी व्यवस्था 

सम्मेलन के दौरान भारी भीड़ जमा होने व जाम से निपटने के पार्किंग की पूरी व्यवस्था रहेगी। फोरलेन कार्य से सड़क के किनारे चौड़ी की गई सड़कों के किनारे चंबाघाट से सब्जी मंडी सोलन तक गाड़ियों को पार्क किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित भाजपा का शीर्ष नेतृत्व विशेष रूप से मौजूद रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed