फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jp nadda statement over Indians settled abroad at USA New Jersey

विदेशों में बसे भारतीय को सेतु के रूप में देखता है भारत : जेपी नड्डा

Thu, 27 Sep 2018 09:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Thu, 27 Sep 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
jp nadda statement over Indians settled abroad at USA New Jersey

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने अमेरिका के न्यूजर्सी में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विदेशों में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से विशेष लगाव है। उन्होंने 28 सितंबर 2014 न्यूयार्क में मोदी के भाषण का जिक्र भी किया। कहा कि पिछले चार वर्षों में भारत में बड़ा बदलाव आया है।

विज्ञापन


उन्होंने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, भारतीय अर्थव्यवस्था के खुलेपन, कारोबारी सुगमता और देश की अर्थव्यवस्था के ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनने का जिक्र किया।  कहा कि विदेशों में बसे भारतीयों ने पूरे विश्व के साथ भारत के सांस्कृतिक, शैक्षिक, राजनीतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने में योगदान दिया है। कहा जिन देशों में आप बसे हैं उनके साथ जुड़ाव के लिए भारत आपको एक सेतु के रूप में देखता है।

विज्ञापन

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 424 अरब डॉलर

jp nadda statement over Indians settled abroad at USA New Jersey

उन्होंने कहा कि 2003-04 से लेकर 2013-14 की अवधि में थोक महंगाई दर औसतन 8.1 प्रतिशत थी। जबकि 2014 से 2018 के बीच यह कम होकर 0.5 प्रतिशत रह गई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी 2014 के 341 अरब डॉलर की तुलना में 2018 में 424 अरब डॉलर हो चुका है।

चालू खाता घाटा भी आज  2017-18 में 1.8 प्रतिशत है जो कि 2012-13 में करीब पांच प्रतिशत था। उन्होंने कहा कि कारोबारी सुगमता के लिहाज से 2014 में दुनिया के 190 देशों में भारत जहां 134वें स्थान पर था वहीं 2017 में यह 100वें पायदान पर पहुंच गया।

सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के जरिए सभी के लिए किफायती और गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाएं यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि नरेंद्र मोदी ने हाल ही में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि प्रति परिवार 5 लाख रुपये प्रति वर्ष के स्वास्थ्य बीमा का प्रावधान है। 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed