फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jp nadda said that aiims in bilaspur till 2021

बिलासपुर में दिसंबर 2021 तक तैयार होगा एम्स : जेपी नड्डा

Sun, 11 Nov 2018 06:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री नयना देवी (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री नयना देवी (बिलासपुर) Updated Sun, 11 Nov 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
jp nadda said that aiims in bilaspur till 2021

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि दिसंबर 2021 तक बिलासपुर में एम्स पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। एम्स निर्माण के लिए करोड़ों रुपये के टेंडर खुलने जा रहे हैं। नड्डा ने कहा कि जो 1351 करोड़ रुपये एम्स के लिए मंजूर किए गए हैं, उनमें से दस करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


जल्द ही और 113 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। एम्स की जमीन को लेकर नड्डा ने कहा कि 269.46 हेक्टेयर भूमि में से 158.63 हेक्टेयर जमीन एम्स के नाम हो गई है। 110.8 हेक्टेयर वन भूमि एम्स के नाम होना बाकी है।
विज्ञापन


पशुपालन विभाग की 22.43 हेक्टेयर जमीन भी एम्स के नाम होनी है।  केंद्रीय मंत्री श्री नयना देवी में मां के दर माथा टेकने के बाद ‘अमर उजाला’ से बातचीत कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि जल्द ही बिलासपुर को योग्य सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ध्यान में सब कुछ है। यथा योग्य, यथा सम्मान व यथा समय पर सब कुछ सही होगा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के सवाल को नड्डा टाल गए। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर बोलने के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed