फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jp nadda prem kumar dhumal and anurag thakur rally in himachal

भाजपा के तीन स्टार प्रचारक गरजेंगे यहां, ये रहा रैलियों का शेडयूल

Fri, 27 Oct 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 Oct 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
jp nadda prem kumar dhumal and anurag thakur rally in himachal

हिमाचल भाजपा ने तीन स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल और सांसद अनुराग ठाकुर की रैलियां और जनसभाएं कार्यक्रम तय कर दिए हैं। शुक्रवार से यह नेता तय कार्यक्रम के अनुसार जनसभाएं करेंगे। भाजपा मीडिया सह प्रमुख शशि दत्त ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


जेपी नड्डा 27 अक्तूबर को 1 बजे सोलन में, शाम 5 बजे संजौली और 7 बजे नाभा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जबकि नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल इसी दिन सुबह 10 बजे भटियात, साढ़े 12 बजे सरकाघाट और दोपहर बाद ढाई बजे मंडी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसी तरह सांसद अनुराग ठाकुर इसी दिन 10 बजे से 1 बजे तक कुटलैहड़, दोपहर बाद 2 बजे से 6 बजे तक चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा और रैलियां करेंगे। 
विज्ञापन


28 अक्तूबर को नड्डा सुबह 9 बजे चंबा, दस बजे भरमौर, दोपहर 12 बजे बैजनाथ और डेढ़ बजे सुलह में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन प्रेम कुमार धूमल सुबह 10 बजे रामपुर, साढ़े बजे सरकाघाट और दोपहर बाद मंडी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसी दिन अनुराग ठाकुर सुबह 10 बजे से 1 बजे तक गगरेट, दोपहर बाद 2 बजे से 6 बजे तक हरोली विधानसभा क्षेत्र में अनेक जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस से वीरभद्र ने संभाला है मोर्चा

jp nadda prem kumar dhumal and anurag thakur rally in himachal

कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मोर्चा संभाला है। रोहडू, टिक्कर, बागी, कसौली, सोलन में वीरभद्र की रैलियां हो चुकी हैं।

इसके अलावा हरिणाया के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चुनावी रणनीति में जुटे हैं।

कांग्रेस पार्टी के महासचिव नरेश चौहान ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। केंद्रीय स्टार प्रचारकों के रैलियों के कार्यक्रम शुक्रवार को जारी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed