फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JP Nadda on himachal tour from 23rd april.

हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, ये रहा शेड्यूल

Thu, 21 Apr 2016 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 21 Apr 2016 10:16 AM IST
विज्ञापन
 JP Nadda on himachal tour from 23rd april.
नड्डा ग्रामोदय से भारत उदय अभियान कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ग्रामोदय से भारत उदय अभियान कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। वे 23 को सैहनवाला में प्रात: 10 बजे कार्यक्रम में भाग लेंगे और 24 अप्रैल को कसौली विधान सभा क्षेत्र के आंजी मातला पंचायत में दोपहर 2.00 बजे के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


इस दौरान वह मेडिकल कॉलेज नाहन का निरीक्षण भी करेंगे। ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती अप्पर अरनियाला पंचायत ऊना में , प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा पंडोह, सरवीण चौधरी पनाल, रणधीर शर्मा रौड़ जम्मन, विपिन परमार बटाहन में, गणेश दत थड़ी, रूपा शर्मा भौंट में, प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार दलेटा में के कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
विज्ञापन


वहीं, चंद्रमोहन ठाकुर टिक्कर में, राम सिंह बड़ा भुईन, प्रदेश सचिव प्रवीण शर्मा दूधर भरौन, त्रिलोक जम्वाल आंजी मातला कसौली, कमलेश कुमारी अघार, डेजी ठाकुर आंजी मातला कसौली, हंसराज सतयास, बुंदेड़ी व बैरागढ़ पंचायत में, विनोद ठाकुर को पाहलू पायल वैद्य टुंग मंडी, रतन सिंह पाल डुमैहर, मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल, माजरा, प्रवक्ता विक्रम ठाकुर कोटला पंचायत, गोविंद ठाकुर नसोगी, अजय राणा बायला, रितु सेठी सनेड़, महेंद्र धर्माणी  घुमारवीं पंचायत, हिमांशु मिश्रा बंड बिहार पंचायत जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया सह-प्रभारी शशि दत शर्मा पुजारली, नरेंद्र अत्री टीहरा, राकेश शर्मा कनेड़, प्रदेश कोषाध्यक्ष कपिल देव सूद शकराह शिमला ग्रामीण, विधायक जयराम ठाकुर सरन बगसयाड़, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल बैरी, पूर्व मंत्री खीमीराम शर्मा नरैश, विधायक आईडी धीमान सधरयाण, गुलाब सिंह ठाकुर पिपली चौंतड़ा, महेंद्र सिंह ठाकुर सजाय पिपलु, रविंद्र सिंह रवि ढलियारा देहरा, पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा थरोला, विधायक रिखीराम कौण्डल गंगलोह, पूर्व मंत्री किशन कपूर बरवाला, विधायक राजीव सैजल आंजी मातला की ग्राम सभा में पहुंचेंगे।


वीरेंद्र कंवर धमांदरी, विजय अग्निहोत्री हथोल, विनोद कुमार सियांज, कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर कोट व बाग, बीके चौहान मांगला, विक्त्रस्म जरियाल बिन्ना व टुंगी, नरेंद्र ठाकुर, बलेड़ा पंचायत के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इन कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जन कल्याणी योजनाओं से लोगों को अवगत करवाएंगे। 24 अप्रैल को पंचायतीराज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण सभी ग्राम सभाओं में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed