{"_id":"5ff801b5dd4fd29ed9598f70b8852bc6","slug":"jp-nadda-new-health-minister-father-interview-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी नड्डा को पिता ने दिया आर्शीवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी नड्डा को पिता ने दिया आर्शीवाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 10 Nov 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेपी नड्डा के पिता नारायण लाल को भरोसा है कि उनका बेटा न सिर्फ हिमाचल बल्कि पूरे देश में विकास रथ को आगे बढ़ाएगा। जगत प्रकाश शुरू से ही राजनीति में जाना चाहता था।
विज्ञापन
आज टेलीविजन में उसे शपथ लेते देखा तो खुशी के आंसू छलक पड़े। नारायण कहते हैं कि पोते दिल्ली में पढ़ते हैं। बहू मल्लिका भी दिल्ली में हैं। घर पर वे ही हैं।
विज्ञापन
दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ‘अमर उजाला’ टीम जेपी नड्डा के गांव पहुंची हुई थी। यहां का नजारा किसी उत्सव से कम नहीं लग रहा था। कहीं पटाखे फोड़े जा रहे थे तो कहीं लड्डू बंट रहे थे।
विज्ञापन
घर में जेपी नड्डा के 90 साल के बुजुर्ग पिता नारायण लाल नड्डा भी बैठे हैं। उनके साथ गांव के एक अन्य बुजुर्ग नेक राम भी बैठे हैं। दिनभर नड्डा के पिता टीवी पर अपने बेटे का शपथ ग्रहण समारोह देखते रहे।
एक तरफ टीवी में शपथ ग्रहण समारोह और न्यूज चल रही थी तो दूसरी तरफ टेलीफोन पर बधाई देने वालों का तांता। गांव के लोग भी बारी-बारी नड्डा के घर पहुंचकर बधाइयां दे रहे थे।