{"_id":"6342cb6745219e61642310e3","slug":"jp-nadda-meeting-with-panchayat-pratinidhi-in-kangra-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विस चुनाव: नड्डा ने शुरू की पंचायत इंजीनियरिंग, जनप्रतिनिधियों पर लगाया भावनात्मक लेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विस चुनाव: नड्डा ने शुरू की पंचायत इंजीनियरिंग, जनप्रतिनिधियों पर लगाया भावनात्मक लेप
Mon, 10 Oct 2022 11:12 AM IST
अरविन्द ठाकुर
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:12 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल में मिशन रिपीट के लिए पंचायतों में भी उतर गए हैं। रविवार को चंबा-कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से चुनावी आगाज करते हुए उन्होंने पंचायत इंजीनियरिंग भी शुरू कर दी। कांगड़ा के रैत गांव में पंच परमेश्वर के पहले सम्मेलन में उन्होंने पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों, जिला परिषद सदस्यों, बीडीसी सदस्यों और नगर निकायों के प्रतिनिधियों को चुनाव में जुटने का आह्वान किया। चुनाव से पहले जनप्रतिनिधियों पर सियासी भावनात्मक लेप लगाया गया। इसके लिए कांगड़ी बोली में भाषण हुआ।
सम्मेलन में वीरभद्र पर साधा निशाना
पंच परमेश्वर सम्मेलन में नड्डा ने कांग्रेस के दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने व्यंग्य कसते हुए कहा कि 1998 के चुनाव से 3 महीने पहले वीरभद्र सिंह ने 40 लाख रुपये देने की घोषणा कर टांडा मेडिकल कॉलेज का निर्माण करने की कोशिश की थी। नड्डा ने सम्मेलन में हिमाचल और केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री रहते एम्स, टांडा मेडिकल कॉलेज जैसे कई बड़े विकास कार्यों के बारे में बातें कीं।
खुली जीप से उतर गए नड्डा
गगल एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ज्यादा भीड़ न जुटने पर नड्डा ने खुली जीप में रोड शो करने से परहेज किया। नड्डा खुली जीप में बैठे तो सही, लेकिन दो मिनट में ही हाथ हिलाकर उतर गए। इसके बाद वह इनोवा गाड़ी में बैठकर सम्मेलन स्थल के लिए निकले।
टिकटार्थियों का शक्ति प्रदर्शन, सरवीण ने नड्डा की गाड़ी को किया ओवरटेक
गगल एयरपोर्ट पर जिला कांगड़ा और चंबा से टिकट के तलबगारों ने शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश की। टिकट के तलबगार एयरपोर्ट में अगवानी से लेकर विदाई तक डटे रहे। इस दौरान शाहपुर भाजपा भी दोफाड़ दिखी। टिकट के तलबगारों ने अलग-अलग नड्डा का स्वागत किया। पंकू कांगड़िया हाईवे पर स्वागत के लिए समर्थकों के साथ खड़े थे तो मंत्री सरवीण चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष की गाड़ी को ओवरटेक कर आगे निकल गईं, जबकि जेपी नड्डा बीच में रुक गए।